फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   allu payaj app launch

आलू प्याज एप को किया गया लांच

Thu, 26 Sep 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
allu payaj app launch
चंडीगढ़। अब प्याज आपको नहीं रुलाएगा। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के युवा स्टार्टअप सुदर्शन पटेल ने आलू प्याज एप को तैयार किया है। इस एप इसे बिचौलियों को किनारा किया जाएगा जिससे कीमतें कम होंगी और आम आदमी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में बुधवार को इस एप को एग्रीकल्चर एंड फामर्स वेलफेयर के डायरेक्टर जनरल और पूर्व डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ अजीत बालाजी जोशी और एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की प्रशासक नाजुक कुमार ने लांच किया। गौरतलब है कि देश में प्याज का 16 बिलियन डॉलर के असंगठित उद्योग है। अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि यह एप आलू प्याज के बाजार में किसानों को भरपूर फायदा देगी।
विज्ञापन

पेक के दो एल्यूमनी स्टूडेंट्स सुदर्शन पटेल, कॉरपोरेट और एफ एंड वी इंडस्ट्री में अनुभव रखने वाले और विनोद कश्यप इस एप को लाए हैं। आलू प्याज एप के सह संस्थापक सुदर्शन पटेल ने कहा कि वह 2014 में एक स्टार्टअप सबकुछफ्रेश.कॉम के साथ आए थे। पटेल ने कहा, ‘कंपनी किसानों से सीधे स्टॉक खरीदती है जबकि वर्तमान में किसान और ग्राहक के बीच 7 से 8 बिचौलिए हैं जो बाजार में हावी हैं और इन सभी को इस ऐप के माध्यम से दूर किया जाएगा। इसका सीधा फायदा ग्राहक को होगा। इस स्टार्टअप का मूल कॉन्सेप्ट बी2बी है और मुख्य रूप से खुदरा विक्रेताओं, होटल, रेस्तरां, कैटरर्स, कैंटीन, डिपार्टमेंटल स्टोर, आधुनिक व्यापार, पूरे विक्रेताओं और सुपर बाजारों की मांग को पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल ने कहा कि इसके अलावा उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे, क्योंकि वे स्थानीय बाजार से सस्ते दामों पर प्याज और आलू की 1 किलो प्रीमियम पैकिंग खरीद सकते हैं।’ आलू प्याज एप के सह संस्थापक विनोद कश्यप ने कहा कि ‘एक विशेष नवरात्र ऑफर के तहत आलू बैग 5 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगा जबकि इसका मौजूदा बाजार मूल्य 14-15 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके अलावा प्याज 39 रुपए प्रति किलो मिलेगा। यह एप गुगल प्ले मिले से डाउनलोड की जा सकती है। इसके बाद इससे आप ऑर्डर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed