{"_id":"66729f26bad1460fe400b9ea","slug":"alleging-rigging-in-neet-aam-aadmi-party-staged-protest-in-chandigarh-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: आम आदमी पार्टी का सेक्टर सात में प्रदर्शन, NEET में धांधली के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: आम आदमी पार्टी का सेक्टर सात में प्रदर्शन, NEET में धांधली के खिलाफ जताया विरोध
Wed, 19 Jun 2024 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:58 PM IST
सार
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश से सह प्रभारी डॉक्टर सनी सिंह अहलूवालिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी मिलीभगत से ही नीट में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को इस संबंध में ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस में ज्ञापन नहीं देने दिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीट में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को सेक्टर सात में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मेयर कुलदीप कुमार व आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आप नेता प्रदर्शन करते हुए पंजाब राज भवन की तरफ जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश से सह प्रभारी डॉक्टर सनी सिंह अहलूवालिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी मिलीभगत से ही नीट में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को इस संबंध में ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन पुलिस में ज्ञापन नहीं देने दिया। उन्हें बीच में ही हिरासत में ले लिया गया। आप ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है ताकि लाखों छात्रों को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन