{"_id":"b57e514c7522b2497b64cccbfe7f3473","slug":"allegation-on-manpreet-badal-by-chandigarh-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के कारोबारी ने मनप्रीत बादल पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के कारोबारी ने मनप्रीत बादल पर लगाए आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के एक कारोबारी ने बठिंडा से कांग्रेस-पीपीपी के साझे उम्मीदवार मनप्रीत बादल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। निर्मल खोसला नामक कारोबारी का कहना है कि मनप्रीत ने जबरन उनकी दुकान खाली कराई और उन पर झूठा परचा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी से संबंधित नहीं हैं और इस मौके पर सिर्फ मनप्रीत को बेनकाब करने आए हैं।
खोसला ने कहा कि सेक्टर सात में मध्य मार्ग पर उनका शोरूम है। उनके साथ का शोरूम उन्होंने 35 साल से किराए पर ले रखा था, जिस पर 40-45 लाख रुपये भी खर्च किए थे। 2009 में जब मनप्रीत पंजाब के वित्त मंत्री थे, तो उन्होंने वह शोरूम खरीद लिया।
मनप्रीत जबरन शोरूम खाली कराना चाहते थे, पर उन्होंने मनप्रीत के भेजे व्यक्ति के सामने मार्केट रेट के मुताबिक किराया लेने का प्रस्ताव रखा। कुछ दिन बाद 20 जून, 2009 की रात तीन बजे पंजाब पुलिस के लोग उनके घर पहुंचे और छानबीन करने लगे। फिर बोले कि थाने चलो, थाना सोहाना में उनके और परिजनों केखिलाफ एससी एक्ट के तहत परचा दर्ज है।
विज्ञापन
सोहाना के एक दलित व्यक्ति ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने की शिकायत दी है। खोसला ने कहा कि वह या उनका कोई परिजन कभी सोहाना गए ही नहीं।
अदालत में एक साल तक मामला चला, पर आरोप साबित नहीं हो सका। खोसला ने आरोप लगाया कि इस दौरान मनप्रीत के लोगों ने उनका सामान बाहर फेंककर शोरूम पर कब्जा कर लिया।