फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of Tablet Thievery on Employee, Beaten by Police

पुलिस ने कर्मचारी को खूब पीटा, जानिए क्यों

Fri, 21 Feb 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका Updated Fri, 21 Feb 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of Tablet Thievery on Employee, Beaten by Police
शताब्दी एक्सप्रेस (12012) के चतुर्थ श्रेणी स्टाफ के कर्मचारी को चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटे जाने पर कालका रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


साथी कर्मचारियों ने पिटाई के विरोध में रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर शताब्दी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शताब्दी कैटरिंग के स्टाफ दिनेश ने बताया कि बुधवार को ट्रेन में सवार एक महिला यात्री ने जीआरपी को शिकायत दी कि उसका टैबलेट चोरी हो गया। उन्होंने शताब्दी के चतुर्थ श्रेणी स्टाफ पर शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एसएचओ बलकार सिंह ने वीरवार को शताब्दी के सी-6 बोगी वाले कैटरिंग और सफाई कर्मचारियों को जीआरपी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। यहां उसे और दो साथियों को बुरी तरह पीटा गया।

‘एसएचओ ने कहा था कि डीजीपी के आदेश है- खूब मारो’
शताब्दी के स्टाफ मैनेजर शबनम पांडे ने बताया कि सी-6 कोच के दो वेटर और एक सफाई कर्मचारी को जीआरपी पुलिस ने बुरी तरह पीटा है। इससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।

इस बारे में जब एसएचओ बलकार से बात की तो उन्होंने कहा कि डीजीपी, हरियाणा का आदेश है कि इन कर्मचारियों को खूब मारो ताकि मामला साफ हो सके। एसएचओ ने यह भी कहा कि मुझे अपनी नौकरी बचानी है, इसलिए ऐसा करना पड़ेगा।

शताब्दी में सवार महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया गया था। इस मामले में कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जिन्होंने भी कर्मचारियों से मारपीट की है, उन पर सख्त कारवाई की जाएगी।
- बलकार सिंह,  एसएचओ

परेशान रहे यात्री:

एक यात्री विक्रम ने कालका रेलवे स्टेशन पर बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है परंतु ट्रेन अभी तक रूकी हुई है। कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नही है कि ट्रेन कब चलेगी।

बचते रहे अधिकारी:

स्टेशन सुपरिंटेंडेंट के छुट्टी पर जाने के कारण अन्य कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने आने से बचता रहा। वहीं अचानक डेढ़ घंटे बाद ट्रेन चल पड़ी और देखते ही देखते स्टेशन पर लगी भीड़ गायब हो गई।

चंडीगढ़ स्टेशन पर लोग बार-बार करते रहे पूछताछ
चंडीगढ़। कालका रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस (12012) के रोके जाने से चंडीगढ़ स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। शताब्दी अपने तय समय से करीब सवा घंटा देरी से चंडीगढ़ आई जिस कारण यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।


लोग बार-बार इंक्वायरी विंडो पर आकर ट्रेन के बारे में पूछताछ कर रहे थे। ट्रेन का चंडीगढ़ आने का समय शाम 6.15 का होता है, लेकिन यह शाम करीब 7.35 बजे चंडीगढ़ पहुंची। कई यात्रियों का कहना था कि उन्हें दिल्ली पहुंचने में देरी हो जाएगी और उन्हें आगे कनेक्टिंग ट्रेन भी पकड़नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed