फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of Love Jihad High Court orders centre to sure video call between girl and parents

लव जिहाद का आरोपः बहरीन भेजी गई युवती की परिजनों से वीडियो कॉल करवाए केंद्र, हाईकोर्ट का आदेश

Sat, 25 May 2024 05:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 05:34 PM IST
सार

युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी एक 19 के युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 9 मार्च, 2024 को वह बहरीन चली गई और उसके बाद उसकी एक वीडियो सामने आई। इस वीडियो में उसने कहा था कि उसे यहां बेच दिया गया है।

विज्ञापन
Allegation of Love Jihad High Court orders centre to sure video call between girl and parents
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बहरीन में मौजूद युवती से उसके परिजनों की वीडियो कॉल पर बातचीत सुनिश्चित करने का केंद्र और पंजाब सरकार को आदेश दिया है।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी एक 19 के युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 9 मार्च, 2024 को वह बहरीन चली गई और उसके बाद उसकी एक वीडियो सामने आई। इस वीडियो में उसने कहा था कि उसे यहां बेच दिया गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। पंजाब सरकार ने बताया कि बाद में वीडियो डिलीट कर दिया गया था। युवती ने कहा था कि उसके परिजन बार-बार उसे फोन करके वापस भारत बुला रहे हैं।
विज्ञापन


जालंधर पुलिस ने बताया कि युवती का साथी 10 मार्च को बहरीन चला गया था। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में युवती की कुशलता अदालत की प्राथमिकता है। युवती के वीडियो से पूरा विवाद पैदा हुआ था और ऐसे में यह जरूरी है कि याचिकाकर्ताओं की उनकी बेटी से बात करवाई जाए। हाईकोर्ट ने अब ऐसे में पंजाब पुलिस को केंद्र सरकार की मदद से याचिकाकर्ताओं की उनकी बेटी से वीडियो कॉल पर बात सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed