फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   allegation of giving Controversy speech on a minister in Haryana

हरियाणा में मंत्री के विवादित बोल, कहा- निगम चुनाव में बंदूक, गनमैन और पैसा, जो चाहिए मैं दूंगा

Sat, 08 Dec 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sat, 08 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
allegation of giving Controversy speech on a minister in Haryana
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर

नगर निगम चुनाव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। शुक्रवार को मंत्री ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें मंत्री कह रहे हैं कि बंदूक, गनमैन या पैसा जो चीज चाहिए सब मैं दूंगा।

विज्ञापन




इसके बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा ने एसपी को लिखित शिकायत दी। एसपी ने मंत्री के खिलाफ शिकायत की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी को सौंपी है। 
विज्ञापन


सीताराम सचदेवा की ओर से दी गई पुलिस को शिकायत में कहा गया है कि मंत्री वार्ड नंबर 10 की भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उनका एक वीडियो दो मीडिया चैनल पर दिखाया जा रहा है। इसमें मंत्री हाथ में माइक लेकर कह रहे हैं कि चुनाव में बंदूक, गनमैन, पैसा जो चाहिए मैं दूंगा। इतना कहते हैं कि समर्थक तालियां बजाने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मंत्री कहते हैं कि 16 दिसंबर तक किसी भी चीज की कमी नहीं आने दूंगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे हालात बिगड़ने का डर है। मेरी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में ग्रोवर को प्रचार करने से रोका जाए। उनके खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाए। 

मंत्री ग्रोवर की सफाई, हथियार से मतलब सरकारी सुरक्षा, पैसे से मतलब चुनाव में आर्थिक सहायता
जब पहरावर गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचा तो ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग दबंगई दिखाते हैं। पार्टी की प्रत्याशी महिला हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मैंने मंच से कहा कि वह झांसी की रानी हैं। बहादुर बेटी हैं। किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। हथियार से मतलब सरकारी सुरक्षा उपलब्ध करवाना, पैसे का मतलब चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक मदद देना था।

 मैंने साफ-साफ कहा कि लोगों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। बेझिझक होकर खुलकर मतदान करें। क्या ऐसा कहना गलत है? जब कोई प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो भाईचारा सामूहिक रूप से एकत्रित होकर आर्थिक मदद करता है। अगर कोई दबंगई दिखाएगा तो उसकी शिकायत पुलिस प्रशासन को करेंगे। आप 4 सेकेंड की वीडियो के बजाय शुरू से लेकर अंत तक का भाषण सुनें, सब स्पष्ट हो जाएगा। नोट : यह पक्ष मंत्री की तरफ से उनके मीडिया प्रभारी नवीन नैन ने भेजा है।

वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अगर आपत्तिजनक मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।  -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

शिवाजी कॉलोनी थाने में मंत्री के खिलाफ दी शिकायत, रसीद नंबर 85
मेयर प्रत्याशी सीताराम सचदेवा की तरफ से शिवाजी कॉलोनी थाने में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के खिलाफ दी शिकायत पर पुलिस ने एक रसीद दी है। रसीद का नंबर 85 है।

मेरे पास अभी लिखित में शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो राज्य चुनाव आयोग के पास भेज दी जाएगी।- डॉ. यश गर्ग, डीसी

मंत्री के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने व चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। रोहतक में उनके प्रचार पर रोक लगाई जाए। मेरी जान को खतरा बन गया है। -सीताराम सचदेवा, मेयर प्रत्याशी एवं हुड्डा समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed