{"_id":"5e864d6b8ebc3e768648589f","slug":"all-workers-of-gandhi-smarak-are-on-holiday-directors-are-cleaning-every-day-chandigarh-news-pkl3713377173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी स्मारक के सभी कार्यकर्ता छुट्टी पर, डायरेक्टर कर रहे हैं हर रोज सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी स्मारक के सभी कार्यकर्ता छुट्टी पर, डायरेक्टर कर रहे हैं हर रोज सफाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के डर और लॉकडाउन व कर्फ्यू के कारण सेक्टर- 16 के गांधी स्मारक भवन के सभी कार्यकर्ताओं को छुट्टी दे दी गई है। छुट्टी के कारण गांधी स्मारक भवन में लगे पेड़ पौधों को पानी देना और उसकी सफाई का काम इसके डायरेक्टर डॉ. देवराज त्यागी को ही करना पड़ रहा है।
डॉ. देवराज त्यागी का कहना है कि हर रोज गांधी स्मारक के चारों ओर झाड़ू लगाना और पेड़ों से गिरे पत्तों को एकत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी सफाई का बहुत महत्व रखते थे।
उन्होंने कहा कि जब तक लॉक डाउन खत्म नहीं हो जाता जब तक वे खुद ही सफाई करेंगे। सुबह पांच बजे जाग जाते हैं। सुबह चालीस मिनट के योग के बाद सफाई में जुट जाते हैं।
विज्ञापन
सभी कार्यकर्ताओं को दिया वेतन
देवराज त्यागी ने बताया कि गांधी स्मारक भवन के सभी चौदह कार्यकर्ताओं को वेतन दे दिया गया है। उनका वेतन 30 मार्च को ही अकाउंट में डाल दिया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को वेतन हर महीना के पांच तारीख को दिया जाता है, लेकिन लॉक डाउन और कर्फ्यू के कारण उन्हें आर्थिक तंगी न हो इसके कारण पहले ही वेतन दे दिया गया है।