फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All roads closed... workers got upset, people could not get the work done in RLA

Chandigarh News: सभी रास्ते बंद... कर्मी हुए परेशान, आरएलए में लोग नहीं करा पाए काम

Fri, 19 Jan 2024 04:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
All roads closed... workers got upset, people could not get the work done in RLA
चंडीगढ़। मेयर चुनाव की वजह से चंडीगढ़ पुलिस ने नगर निगम की तरफ आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया था। सुरक्षा के मद्देनजर की गई व्यवस्था की वजह से नगर निगम, आरएलए, खाद्य विभाग समेत अन्य दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। जो लोग आरएलए में अपना काम कराने पहुंचे थे उन्हें भी काफी इंतजार करना पड़ा। कुछ लोग बिना काम कराए ही लौट गए।चंडीगढ़ पुलिस ने सुबह नौ बजे ही बैरिकेड लगाकर निगम की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। नगर निगम, खाद्य विभाग और आरएलए समेत अन्य दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी आईडी दिखाने के बाद ही जाने दिया गया। जिन कर्मचारियों के पास आईडी नहीं थी, उन्हें वापस भेज दिया गया। वो अपने ब्रांच के प्रमुख व अन्य अधिकारियों से पुलिस कर्मचारियों की बात कराते नजर आए। जो कर्मचारी अपनी गाड़ियों से अपने दफ्तर पहुंचते हैं, उन्हें भी वीरवार को अपनी गाड़ियां आधा से एक किलोमीटर दूर खड़ी करनी पड़ी। नगर निगम, आरएलए और खाद्य विभाग पब्लिक डीलिंग वाले ऑफिस है। खाद्य विभाग में इन दिनों राशन कार्ड बन रहे हैं। सैकड़ों लोग अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए रोजाना पहुंचते हैं। उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग, जिन्हें दस्तावेज जमा करने के आरएलए से अपॉइंटमेंट मिली थी, उन्हें भी समस्या हुई और अपना काम नहीं कर पाए। नगर निगम के कर्मचारियों ने भी लंच से पहले खुद को कैद में महसूस किया। हालांकि एक बजे के बाद स्थिति के काफी सामान्य होने के बाद पुलिस ने ढील दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed