फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All private centers of PMKVY closed in chandigarh

Chandigarh: पीएम की स्किल इंडिया अभियान चंडीगढ़ में फेल, साढ़े चार साल से बंद PMKVY के सभी केंद्र

Mon, 15 Jul 2024 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 01:42 PM IST
सार

पीएमकेवीवाई के कोर्स से कॉलोनियों के बच्चों को काफी फायदा मिलता था। जो बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। वह इन केंद्रों में कंप्यूटर, मेकअप, ब्यूटी आदि का मुफ्त में प्रशिक्षण लेते हैं और इंस्टीट्यूट ही उनका किसी न किसी कंपनी में प्लेसमेंट करा देता था।

विज्ञापन
All private centers of PMKVY closed in chandigarh
चंडीगढ़ में बंद पड़े प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेरोजगार युवाओं में रोजगार के सपने अंकुरित करने वाली प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) योजना प्रशासन के अधिकारियों की बेरुखी की वजह से चंडीगढ़ में दम तोड़ रही है। कोरोना के बाद करीब साढ़े चार साल से पीएमकेवीवाई के सभी निजी केंद्र बंद पड़े हैं। प्रशिक्षण केंद्र कब खुलेंगे, ये जानकारी किसी को भी नहीं है।
विज्ञापन


पूरा देश 15 जुलाई को युवा कौशल दिवस मना रहा है लेकिन चंडीगढ़ के युवा को कौशल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई युवा, जो ट्रेनिंग पाकर नौकरी लग सकते थे अब वह नशे व अन्य आपराधिक गतिविधियों की तरफ जा रहे हैं। न छात्रों को समझ में आ रहा है और न ही प्रशिक्षण केंद्र के संचालकों को आजतक समझ आया है कि पीएमकेवीवाई के कोर्स कोरोना के बाद से चंडीगढ़ में बंद क्यों हैं। जबकि देश के अधिकतर राज्यों में चल रहे हैं। छात्र ट्रेनिंग भी ले रहे हैं और नौकरी भी पा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि यह सब प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। अधिकारियों ने इस योजना को गंभीरता से नहीं लिया, जिसकी वजह से कोरोना के बाद से चंडीगढ़ को पीएमकेवीवाई का नया टारगेट/कोटा नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर योजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय से ही स्कीम रिन्यू नहीं हुई है। निजी केंद्रों के लिए केंद्र सरकार से ग्रांट आती है। उम्मीद है कि अब जल्द कोटा मिल जाएगा।

युवाओं को पसंद नहीं कम पगार वाली नौकरियां
शहर भर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के करीब 16 प्रशिक्षण केंद्र हैं, जो मनीमाजरा, सेक्टर-8, 28, 34, मौलीजागरां, मक्खन माजरा, हल्लोमाजरा समेत अन्य जगहों पर स्थित हैं। मनीमाजरा समेत कुछ इलाकों के केंद्र पूरी तरह से बंद हैं, जबकि कुछ केंद्र चल रहे हैं लेकिन उनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कराए जाने वाले कोर्स बंद हैं। योजना का दूसरा पहलू यह भी है कि कम पगार वाली नौकरियां युवाओं में आकर्षण पैदा नहीं कर पा रहीं, लिहाजा कईयों ने प्लेसमेंट के महीने-दो महीने बाद ही नौकरी छोड़ दी थी।

पीएमकेवीवाई 2.0 रहा सबसे सफल
पीएमकेवीवाई शहर में जुलाई 2015 में शुरू हुई थी। पहले साल 4297 युवाओं ने प्रशिक्षण केंद्रों में दाखिला लिया। इनमें से आधे युवाओं ने कोर्स पूरा किया और 683 की नौकरी लगी। पीएमकेवीवाई 2.0 सबसे सफल रहा। पूरे शहर में 21913 युवाओं ने प्रशिक्षण केंद्रों में दाखिला लिया। इनमें से अधिकतर ने कोर्स पूरा किया और 17091 युवाओं के मूल्यांकन के बाद उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस चरण में 5813 युवाओं की प्लेसमेंट हुई। 2021 में पीएमकेवीवाई 3.0 शुरू हुआ, जो चंडीगढ़ में फिसड्डी रहा। सिर्फ 1839 युवाओं ने प्रशिक्षण केंद्रों में दाखिला लिया। आधे युवाओं ने ही प्रशिक्षण कोर्स पूरा किया और नौकरी सिर्फ 152 को मिली।

तीन तरह के कोर्स होते हैं संचालित
वर्ष 2017-18 से 2021-22 के दौरान चंडीगढ़ में 21,355 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। इसमें से कई आईटी की बड़ी कंपनियों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, कॉल सेंटर समेत कई तरह के काम कर रहे हैं। पीएमकेवीवाई में तीन तरह के कोर्स होते हैं, इनमें तीन महीने, छह महीने और एक साल के कोर्स के लिए पंजीकरण होता है। कोर्स पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र पूरे देश में मान्य होता है। योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को रोजगार मुहैया कराना है, जो कम पढ़े-लिखे हैं या बीच में स्कूल छोड़ देते हैं।


पीएमकेवीवाई योजना के केंद्रों को लेकर अभी मुझे पूरी जानकारी नहीं है, क्योंकि मैंने दो दिन पहले ही ज्वाइन किया है। पूरी जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाउंगा। - रुबिंदरजीत सिंह बराड़, निदेशक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed