{"_id":"62f274e24c148e76544c4b0e","slug":"all-mlas-and-mps-will-hoist-tricolor-on-independence-day-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शुरुआत: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर सभी विधायक और सांसद फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने परंपरा को बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शुरुआत: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर सभी विधायक और सांसद फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने परंपरा को बदला
Tue, 09 Aug 2022 08:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 08:33 PM IST
सार
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल उपमंडल समालखा में, डिप्टी सीएम बहादुरगढ़ में और गृह मंत्री अनिल विज रादौर में तिरंगा फहराएंगे। राज्यपाल अंबाला कैंट में ध्वजारोहण करेंगे और एट होम चंडीगढ़ राजभवन में होगा।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हरियाणा में 15 अगस्त को स्वतत्रंता दिवस समारोहों में इस बार सभी सांसद और विधायक तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले, जिलों में डीसी और उपमंडल स्तर पर एसडीएम झंडा फहराते थे और माननीय कार्यक्रम में बैठते थे। प्रतिनिधियों को कार्यक्रमों में उचित मान सम्मान नहीं मिलने की शिकायतें रहती थीं। इसलिए इस बार हरियाणा सरकार ने इस परपंरा को बदला है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पहली बार जिलों को छोड़कर मुख्यमंत्री और सभी मंत्री उपमंडलों में ध्वजारोहण करेंगे। सीएम मनोहर लाल उपमंडल समालखा में, डिप्टी सीएम बहादुरगढ़ में और गृह मंत्री अनिल विज रादौर में तिरंगा फहराएंगे। राज्यपाल अंबाला कैंट में ध्वजारोहण करेंगे और एट होम चंडीगढ़ राजभवन में होगा।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बेरी पहुंचेंगे
जिला अंबाला के सब डिवीजन अंबाला सिटी में रेनू एस फुलिया, नारायणगढ़ में असीम गोयल और बराड़ा में घनश्याम दास अरोड़ा ध्वजारोहण करेंगे। भिवानी में चौधरी धर्मवीर सिंह, तोशाम में सोमवीर सांगवान, सिवानी में लक्ष्मण नापा, लोहारू में देवेंद्र बबली, चरखी-दादरी में कमलेश ढांडा, बाढडा में घनश्याम सर्राफ, फरीदाबाद में सत्यप्रकाश जरावता, बड़खल में दीपक मंगला, बल्लभगढ में कृष्णपाल गुर्जर, फतेहाबाद में गोपाल कांडा, रतिया में बिशंबर सिंह वाल्मिकी, टोहाना में ओपी यादव, गुरुग्राम में नयनपाल रावत, मानेसर में डॉ. कमल गुप्ता, सोहना में प्रवीन डागर, पटौदी में सीताराम यादव, बादशाहपुर में राजेश नागर, हिसार में बिजेंद्र सिंह, हांसी में जेपी दलाल, बरवाला में राम कुमार गौतम, नारनौंद में विनोद भ्याना, झज्जर में जनरल डीपी वत्स, बेरी में भूपेंद्र हुडा, बादली में मोहन लाल बडोली में ध्वजोराहण करेंगे।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष असंध में फहराएंगे तिरंगा
जींद में रमेश चंद्र कौशिक, नरवाना में अनूप धानक, सफीदों में महीपाल ढांडा, उचाना में धर्मपाल गोंदर, कैथल में राम करण काला, गुहला में राम कुमार कश्यप, कलायत में विधानसभा उपाध्यक्ष, करनाल में संजय भाटिया, असंध में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, घरौंडा में ईश्वर सिंह, इंद्री में सुभाष सुधा, थानेसर में नायब सैनी, शाहाबाद में रणधीर सिंह गोलन, पिहोवा में रणजीत सिंह, लाडवा में हरविंद्र कल्याण, महेंद्रगढ़ के नारनौल में जगदीश नैयर, महेंद्रगढ़ में कृष्ण लाल पंवार, कनीना में लक्ष्मण सिंह यादव, नूंह में सुधीर सिंगला, फिरोजपुर झिरका में बनवारी लाल ध्वजारोहण करेंगे।
पुन्हाना में अभय चौटाला, तावडू में मंडलायुक्त संजय जून, पलवल में सीमा त्रिखा, होडल में मूलचंद शर्मा, पंचकूला में प्रमोद विज, कालका में रतन लाल कटारिया, पानीपत में रामचंद्र जांगड़ा, रेवाड़ी में अभय यादव, बावल में राव इंद्रजीत सिंह, कोसली में राकेश दौलताबाद, रोहतक में अरविंद शर्मा, सांपला निर्मल रानी, महम कंवर पाल, सिरसा में दूड़ाराम, डबवाली में सुनीता दुग्गल, ऐलनाबाद में लीला राम गुर्जर, कालांवाली में जोगीराम सिहाग, सोनीपत में कृष्ण लाल मिढा, गोहाना में संदीप सिंह, गन्नौर में नैना चौटाला, खरखौदा में दीपेंद्र हुड्डा, जिला यमुनानगर के जगाधरी में कार्तिकेय शर्मा और बिलासपुर में राम निवास ध्वज फहराएंगे। अगर कोई उक्त स्थानों पर किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाता तो वहां संबंधित उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तहसीलदार ध्वजारोहण करेंगे।