फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all india trade union strike on 2 september

2 सितंबर को होने जा रही है राष्ट्रव्यापी हड़ताल

Sun, 09 Aug 2015 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Aug 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
all india trade union strike on 2 september

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में चंडीगढ़ के कर्मचारी भी शामिल होंगे। यह निर्णय शनिवार को सेक्टर 29 स्थित भकना भवन में को-आर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स की ओर से आयोजित कन्वेंशन में लिया गया।

विज्ञापन


कन्वेंशन में 24 से भी अधिक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल में शामिल होने का प्रस्ताव पास किया। कन्वेंशन की अध्यक्षता संयोजक रघबीर चंद ने की। कन्वेंशन में कई यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


रघबीर चंद ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ए श्री कुमार ने कहा कि दो सितंबर की हड़ताल ऐतिहासिक होगी।

सहायक महासचिव सुभाष लांबा, सीटू पंजाब के महासचिव रघुनाथ सिंह, उप प्रधान चंद्र शेखर, इंप्लाइज फोरम के संयोजक राजीव सहगल, राजेंद्र कटोच, भीमसेन, विश राम, मनमोहन सिंह, हरकेश चंद, देश राज, अमरीक सिंह, ध्यान सिंह, सुखबीर सिंह सुखदेव सिंह, त्रिलोचन सिंह, रेखा शर्मा, बिहारी लाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हितों की बात करती है। सरकारी विभागों के लाखों खाली पदों को भरा नहीं जा रहा है। नेताओं ने सभी से हड़ताल सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed