{"_id":"fc675ae10325797c00ba6f6d76d1f41e","slug":"all-india-civil-services-sports-competitions-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के 300 अधिकारी-कर्मचारी रोहतक में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के 300 अधिकारी-कर्मचारी रोहतक में दिखाएंगे दम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में देशभर के 300 खिलाड़ी जुटेंगे। यहां अखिल भारतीय सिविल सेवाएं खेल प्रतियोगिता होगी। 16 से 18 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
हुडा के संपदा अधिकारी महेंद्रपाल ने बताया कि स्पर्धा में देशभर के अधिकारी और कर्मचारी जोर आजमाइश करेंगे। शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों की बैठक में अधिकारी ने कहा कि आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित कर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के पहुंचने की भी उम्मीद है। बैठक में जिला खेल अधिकारी ओमपति मल्हान, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन