फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All government program cancelled in Ludhiana due to coronavirus

Coronavirus: जालंधर में इटली से लौटे दो बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव, लुधियाना में सरकारी समारोह रद्द

Sun, 08 Mar 2020 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Mar 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
All government program cancelled in Ludhiana due to coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

कोरोनावायरस को लेकर पंजाब में प्रशासन अलर्ट है। सरकार भी लोगों को जागरूक करने में जुटी है। वहीं जिला स्तर पर भी इसके रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।  पठानकोट के डीसी ने लोगों को शादी, मेले और समारोहों में न शामिल होने की अपील की है। लुधियाना में भी एहतियातन सभी सरकारी कार्यक्रम अगले आदेश तक रद्द कर दिए गए हैं। जालंधर से राहत भरी खबर है। यहां कोरोनावायरस के शक के चलते दोआबा अस्पताल में दाखिल दो बच्चों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

विज्ञापन


शादी, मेले और समारोहों में न शामिल होने की अपील
कोरोनावायरस को लेकर पठानकोट के डीसी गुरप्रीत खेहरा ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि सेफ सीजन आने तक शादी, मेले और समारोहों में भाग न लें और घर के अलावा आसपास स्वच्छ बनाए रखे।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि कोरोना से पैनिक होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी एहतियात बरत इस वायरस से दूर रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हेल्थ विभाग सतर्क है। 6 रैपिड एक्शन टीमें और 7 मोबाइल मेडिकल टीमें मुस्तैद हैं। सिविल अस्पताल में फ्लू कार्नर और आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी को कोई संदिग्ध मरीज मिले तो उन पर जानकारी दी जा सकती है। डीसी खेहरा ने बताया कि कुछ लोग मास्क और दस्ताने बेच कमाई के चक्कर में लोगों को गुमराह कर रहे हैं, शिकायतें मिलीं हैं, ऐसे लोग बाज आएं अन्यथा कार्रवाई  होगी। 

डेटॉल से हाथ धोने पर मिलेगी समारोह में एंट्री
ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि 9 मार्च को होली समारोह है। भगवान परशुराम मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी, ऐसे में हर आगंतुक को डिटॉल से हाथ धुलवाकर ही समारोह में आने दिया जाएगा। इसके अलावा डेरा स्वामी जगतगिरी में भी होली समारोह में शामिल होने से पहले हाथ धुलवाए जाएंगे। जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता, व्यापारमंडल पठानकोट के जिला प्रभारी भारत महाजन, मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव काला ने बताया कि इस बार रंगो की बजाए केवल फूलों की होली खेली जाएगी।

कोरोनावायरस: लुधियाना में सभी सरकारी समारोह रद्द

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 8 मार्च को महिला दिवस पर आयोजित होने वाली सभी सरकारी समारोह को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। यह जानकारी एडीसी (डी) अमृत सिंह ने दी। उन्होंने बताया सरकार की तरफ से जारी आदेश पर सात मार्च को श्री गुरुनानक देव जी स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया जाना था। 

इसमें भारी संख्या में महिलाओं को हिस्सा लेना था। वही आठ मार्च को पीएयू में भी एक समारोह का आयोजन किया जाना था। इसमें भी शिरकत करने के लिए भारी संख्या में महिलाओं को आना था। अब दोनों समारोह का अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। वहीं डीसी प्रदीप अग्रवाल ने माल विभाग में जमीन रजिस्ट्री के दौरान बायोमैट्रिक हाजिरी बंद कर दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया में फैल रहे भ्रमित प्रचार से दूर रहने को कहा। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि सेहत विभाग की तरफ से कोरोनावायरस को देखते सभी अस्पताल में पृथक वार्ड की स्थापना कर दी गई है। पूरे जिले को कवर करने के लिए सेहत विभाग ने 43 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सेहत विभाग के मुलाजिम आम लोगों को कोरोनावायरस के संबंध में जागृत कर रहे है। आम लोग कोई भी जानकारी देने के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0161-2444193, डॉ. दिवजोत सिंह 90412-74030 व डॉ. राजेश कुमार 98557-16180 पर संपर्क कर सकते है।

जालंधर: कोरोनावायरस के शक में दाखिल दो बच्चों की रिपोर्ट आई निगेटिव 
कोरोनावायरस के शक के चलते दोआबा अस्पताल में दाखिल दो बच्चों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुछ दिन पहले लोगों में उस समय दहशत फैल गई थी, जब इटली से जालंधर आए एक परिवार के दो बच्चों को कोरोनावायरस के चलते जांच के लिए भेजा गया था। 

दोनों बच्चे को बुखार व खांसी की शिकायत थी। कोरोनावायरस का शक होने के कारण रिश्तेदारों ने उन्हें जालंधर स्थित दोआबा अस्पताल में दाखिल करवाया था। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों बच्चों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। दिल्ली से इन दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर आशुतोष गुप्ता ने कहा कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed