फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All departments and offices of PU will be sanitized

पीयू के सभी विभागों व कार्यालयों का किया जाएगा सैनिटाइज

Sat, 21 Mar 2020 11:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
All departments and offices of PU will be sanitized
चंडीगढ़। कोरोना के वायरस से बचाव का काम पीयू में चल रहा है। छात्रावासों को सैनिटाइज करने का काम चल रहा है। कुछ हॉस्टलों में अभी यह काम शुरू नहीं हुआ। इसी के साथ दूसरी कड़ी में कार्यालय व विभाग भी सैनिटाइज होंगे। स्टूडेंट सेंटर पर सर्वाधिक लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में उस स्थान को अधिक सैनिटाइज किए जाने की योजना चल रही है।
विज्ञापन

पीयू के विभाग व शिक्षण कक्ष इस समय खाली हैं। ऐसे में विभाग अध्यक्ष अपने-अपने विभागों को सैनिटाइज कराएंगे। इसके लिए बजट कहां से आएगा और कैसे यह काम होगा, इसकी योजना बनाई जा रही है। जिन छात्रावासों में विद्यार्थी अधिकांश चले गए हैं, उनकी सफाई व्यवस्था बेहतर हो गई है। जिनमें कुछ विद्यार्थी बचे हैं उन्हें साफ करने का काम बाकी है। एडमिन ब्लॉक को सैनिटाइज किया जाएगा। हालांकि अधिकारियों के कार्यालय सैनिटाइज हो रहे हैं। पीयू कैंपस में जहां विद्यार्थियों को आना-जाना अधिक होता है, उन स्थानों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed