फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All contact routes of Delhi sealed, farmers arrived from many states along the border

ट्रैक्टर परेड : दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील, सीमा पर कई राज्यों से पहुंचे किसान

Sun, 24 Jan 2021 01:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/रोहतक/सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/रोहतक/सोनीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 01:59 AM IST
सार

  • हजारों की संख्या में किसानों के जाने का सिलसिला जारी 
  • आप ने पंजाब भर में ट्रैक्टर परेड के लिए समर्थन जुटाने के लिए निकाली मोटरसाइकिल रैली
  • बठिंडा में बैठक करने पहुंचे भाजपा नेताओं का घेराव करने को लेकर किसानों की पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
All contact routes of Delhi sealed, farmers arrived from many states along the border
दिल्ली की ओर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसानों के जाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि राज्यों से करीब पांच हजार ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली की सीमा पर एक दिन में पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग पुलिस ने सील कर दिए हैं। इधर, पंजाब में आप ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली निकाली। बठिंडा में बैठक करने पहुंचे भाजपा नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


किसान नेता गुरविंदर सिंह, गुरदेव सिंह व कश्मीर सिंह ने बताया कि किसान अपने साथ खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान लेकर जा रहे हैं। अमृतसर में नेता सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन आर्पित करने के बाद हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टरों पर केसरी व नीले रंग के झंडे लगा कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक वह नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेता का विरोध करने पहुंचे किसानों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की
बठिंडा में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया शनिवार को एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेने पहुंचे। सूचना पर कालिया का विरोध करने के लिए किसान होटल की ओर जाने लगे। पुलिस ने किसानों को आगे जाने से रोक दिया। इस पर पुलिस और किसानों के बीच धक्कामुक्की हो गई। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जसवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक भाजपा नेताओं का घेराव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने रुकवाई फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग
पटियाला में कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने भूपिंदरा रोड के पास हो रही फिल्म गुड लक जैरी की शूटिंग को रूकवा दिया। किसानों के रोष को देखते हुए फिल्म की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और सारी टीम होटल वापस चली गई। किसानों ने होटल पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खेती कानून रद्द नहीं होगा, तब तक हिंदी फिल्म की शूटिंग पंजाब में नहीं होने दी जाएगी।

पंजाब के मानसा जिले के किसान की हार्ट अटैक से मौत
बहादुरगढ़। पंजाब के मानसा जिले के किसान भोला सिंह (48) की शनिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं नेशनल हाईवे 71 पर डीघल गांव में किसानों का धरना जारी है। ट्रैक्टरों पर झंडे लगाकर किसानों ने ढांसा व टीकरी बॉर्डर की ओर रुख किया। शनिवार को धनखड़ बारहा खाप से किसान ढांसा बार्डर पहुंचे।


आज खेड़ा बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर राहुल गांधी के आने की संभावना
हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर व मसानी बैराज पर किसानों का धरना जारी है। 24 जनवरी को खेड़ा बॉर्डर स्थित धरना स्थल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आने की संभावना। राजस्थान पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed