फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police special strategy to reduce crime and to arrest gangsters

गैंगस्टर्स पर लगाम लगाने के लिए ट्राइसिटी पुलिस अपनाएगी खास रणनीति, जारी किए गए निर्देश

Thu, 15 Oct 2020 01:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police special strategy to reduce crime and to arrest gangsters
बैठक में चर्चा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के निर्देश पर बुधवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला पुलिस के आला अधिकारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए आपसी तालमेल पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि सीमा पर सुरक्षा बढ़ाकर गैंगस्टरों और अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। इसके लिए वारदात के तुरंत बाद ट्राइसिटी की पुलिस तुरंत आपसी तालमेल से मोहाली, जीरकपुर और पंचकूला से लगती चंडीगढ़ की सभी सीमाओं को सील कर देगी ताकि अपराधी बाहर न भाग सकें।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 12 बजे हुई इस बैठक में चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल समेत पंचकूला और मोहाली पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि शहर में बढ़ते अपराध पर किस तरह काबू पाया जाए। साथ ही कोई वारदात होने पर किस तरह ट्राइसिटी पुलिस एक दूसरे से बेहतर तालमेल बनाकर बदमाशों को दबोच में कामयाबी हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, त्योहारी सीजन में कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए किस तरह ठोस योजना बनाई जाए। वहीं, इस बात पर भी चर्चा की गई कि पुलिस को किन-किन मुख्य पहलुओं पर नजर रखने की जरूरत है ताकि अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ कायम रहे। वहीं, इस बात पर भी चर्चा की गई कि वारदात के बाद अपराधियों को कैसे यथाशीघ्र पकड़ा जाए।


चर्चा के बाद कुछ बातें तय की गईं, जिनमें सबसे प्रमुख बात यह रही कि वारदात के तुरंत बाद ट्राइसिटी की पुलिस तुरंत आपस में तालमेल करेगी। किसी भी वारदात के बाद मोहाली, जीरकपुर और पंचकूला से लगती चंडीगढ़ की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। साथ ही नाके लगाकर शहर में आने और जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाएगी। वहीं, शहर में सक्रिय अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

इन-इन मुद्दों पर की गई चर्चा
1. ट्राइसिटी की पुलिस आपसी तालमेल बढ़ाएगी
2. गैंगस्टरों के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी
3. आतंकियों से जुड़ी खुफिया जानकारी भी साझा करेंगे
4. ट्राइसिटी में अपराध पर लगाम लगाने की रणनीति क्या होगी
5. आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को और बेहतर कैसे करेंगे
6. पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed