फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All Anganwadi centers closed in Punjab till June 30

संक्रमण का खतरा: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार तैयार, पंजाब में 30 जून तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Fri, 04 Jun 2021 11:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 11:14 PM IST
सार

पंजाब में अब सभी आंगनबाड़ी केंद्र 30 जून तक बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान बच्चों को मिलने वाले राशन का घर-घर वितरण सुचारू रूप से जारी रहेगा। अभी तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए बंद थे। लेकिन अब इन केंद्रों को स्टाफ के लिए भी बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
All Anganwadi centers closed in Punjab till June 30
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कोविड महामारी को देखते हुए 30 जून तक पंजाब के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने को कहा है। चौधरी ने इस फैसले को बच्चों के लिए सुरक्षा उपाय बताया और कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका राशन और अन्य सामग्री लगातार घर-घर जाकर वितरित करेंगी। उन्होंने राशन वितरण के दौरान सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के पालन का सख्त निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि छोटे बच्चों को इस बेहद घातक वायरस से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से अपील की है कि वे सावधानी उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करें। इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए बंद हैं लेकिन स्टाफ काम कर रहा था। अब ये केंद्र स्टाफ के लिए भी 30 जून तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार : सोनी
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पंजाब सरकार ने पहले ही सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इसके लिए अमृतसर मेडिकल कॉलेज में छोटे बच्चों के लिए विशेष वार्ड तैयार कर लिया गया है, जिसमें बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी रह सकेंगे। मेडिकल शिक्षा व शोध मंत्री ओपी सोनी ने शुक्रवार को यह बात सरकारी मेडिकल कॉलेज के तहत चलाए जा रहे श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 1000 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने की है। इससे पैदा होने वाली ऑक्सीजन अस्पताल की कोविड और नॉन कोविड वार्डों में सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीआरडीओ की ओर से लगाए जाने वाले प्लांट पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च आया है। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज में 414.47 लाख से तैयार की गई स्टूडेंट सेंटर की इमारत का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed