फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alka Lamba challenged FIR registered in Punjab in the High Court

हाईकोर्ट पहुंचीं अलका लांबा: पंजाब में दर्ज एफआईआर को दी चुनौती, कुमार विश्वास को मिल चुकी है राहत

Mon, 02 May 2022 05:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 May 2022 05:02 PM IST
सार

कुमार विश्वास पहले ही अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर कर चुके हैं और हाईकोर्ट आज उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी पर रोक लगा चुका है।

विज्ञापन
Alka Lamba challenged FIR registered in Punjab in the High Court
अलका लांबा - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

कवि कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रोपड़ में दर्ज एफआईआर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी है। इस याचिका पर हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई संभव है। कुमार विश्वास और अलका लांबा दोनों के खिलाफ रोपड़ में 12 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


कुमार विश्वास पहले ही अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दायर कर चुके हैं और हाईकोर्ट आज उनके खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी पर रोक लगा चुका है। इस एफआईआर में अलका लांबा को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिपप्णी करने को लेकर नामजद किया गया है। अब अलका लांबा ने अपने खिलाफ दर्ज इस केस को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की शिकायत पर रोपड़ पुलिस ने 12 अप्रैल को एक मामला दर्ज किया था। आप कार्यकर्ता ने शिकायत में कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करने जा रहा था। कुछ नकाबपोशों ने रोका और आप को खालिस्तानी समर्थक पार्टी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब कुमार विश्वास के एक इंटरव्यू के बाद हुआ है। इसी मामले में कुमार विश्वास और अलका लांबा को रोपड़ पुलिस ने समन भेजा था। लांबा पर आरोप है कि उन्होंने कुमार विश्वास के बयान का समर्थन किया था और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की। 27 अप्रैल को अलका लांबा रोपड़ पुलिस के सामने पेश होने भी पहुंचीं लेकिन पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed