{"_id":"59612b6e4f1c1b9a6b8b463a","slug":"alert-on-punjab-border-after-inld-s-ultimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL मामला: इनेलो के अल्टीमेटम के बाद पंजाब सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL मामला: इनेलो के अल्टीमेटम के बाद पंजाब सीमा पर अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
SYL को लेकर बयानबाजी तेज
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर इनेलो के 10 जुलाई को पंजाब के वाहनों को हरियाणा में नहीं घुसने देने के अल्टीमेटम को लेकर पंजाब सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है। सरकार की ओर से केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की 10 टुकडियां मांगी गई हैं।
रविवार शाम से हरियाणा और पंजाब पुलिस के जवानों के साथ संवेदनशील स्थानों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को सीमाओं पर तैनात कर दिया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर पंजाब-हरियाणा के गृह सचिवों और पुलिस महानिदेशकों की संयुक्त बैठक हो चुकी है। बैठक में अंबाला रेंज के आईजी और पटियाला रेंज के आईजी को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित पुलिस थानों के माध्यम से वैकल्पिक रूटों का प्रबंध करें।
सुरक्षा की दृष्टि से दोनों राज्य अपनी सीमा में रविवार रात से ही पुलिस बलों को तैनात कर देंगे। इसके अगले दिन दोनों राज्यों के एडीजीपी विवादित स्थल की निगरानी करेंगे। इसके अलावा डीजीपी और गृह सचिव भी पूरे हालात पर नजर रखेंगे। डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र से अर्द्धसैनिक बलों की 10 टुकडियां मांगी गई हैं। प्रदर्शन के दौरान सड़कों को जाम नहीं होने दिया जाएगा।