{"_id":"63edd9a8af18ed94410c8db4","slug":"alert-issued-in-punjab-after-threat-of-pakistan-intelligence-agency-isi-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: आईएसआई की G-20 और महाशिवरात्रि पर गड़बड़ी की धमकी, अलर्ट पर पंजाब, प्राचीन मंदिरों के बाहर सख्त पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: आईएसआई की G-20 और महाशिवरात्रि पर गड़बड़ी की धमकी, अलर्ट पर पंजाब, प्राचीन मंदिरों के बाहर सख्त पहरा
Thu, 16 Feb 2023 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:16 PM IST
सार
महाशिवरात्रि पर लुधियाना में शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। धमकी का इनपुट्स मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू खुद व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की है।
विज्ञापन
शोभायात्रा में जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की धमकी के बाद पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में जी 20 बैठकों के साथ-साथ महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान गड़बड़ की आशंका जताई जा रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ पंजाब की खुफिया एजेंसियों ने भी पंजाब पुलिस को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
सीनियर पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर निकल चुके हैं और पूरी योजना तैयार की जा रही है कि महाशिवरात्रि पर किसी तरह की अनहोनी न हो। पंजाब के प्राचीन मंदिरों के बाहर सख्त पहरा लगाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इनपुट्स मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू खुद व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की है। शोभायात्रा के साथ साथ पुलिस मुलजिम भी चलेंगे वहीं, कुछ मुलाजिम सादी वर्दी में श्रद्धालु बनकर साथ चलेंगे और संदिग्ध लोगों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा खोजी कुत्तों की टीम और खुफिया विभाग के मुलाजिम भी होंगे।
विज्ञापन
प्राचीन संगला वाला शिवाला के बाहर तैनात रहेगी पुलिस
प्राचीन संगला वाला शिवाला 500 साल से ज्यादा समय का मंदिर है। यहां रात से ही श्रद्धालु आना शुरू हो जाते हैं। मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है और हर आने जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं वहीं, कंट्रोल रूम में भी पुलिस तैनात रहेगी। तीसरी नजर से भी मंदिर के आस-पास एरिया में सुरक्षा की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा बाजवा नगर प्राचीन मंदिर, गऊघाट श्मशानघाट के पास मंदिर, दुर्गा माता मंदिर के साथ साथ कई प्राचीन मंदिर है जहां सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरी योजना बना ली है। प्राचीन मंदिरों में भीड़ के मुताबिक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जहां भीड़ कम होगी वहां पुलिस फोर्स तो तैनात रहेगी, लेकिन मुलाजिमों की संख्या कम होगी। - मंदीप सिंह सिद्धू, पुलिस कमिश्नर।