{"_id":"636e6c73547f552bce3069d5","slug":"alert-in-haryana-after-killing-of-dera-sacha-sauda-follower-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: पंजाब में डेरा प्रेमी की हत्या के बाद हरियाणा में अलर्ट, इन सात जिलों में विशेष सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: पंजाब में डेरा प्रेमी की हत्या के बाद हरियाणा में अलर्ट, इन सात जिलों में विशेष सतर्कता
Fri, 11 Nov 2022 09:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:11 PM IST
सार
पुलिस ने डेरा प्रेमियों से कहा है कि अगर उनको भी कोई संदिग्ध व्यक्ति लगता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पूरी तरह से शांति है। हालात को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में डेराप्रेमी की हत्या के बाद हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख डेरों की सुरक्षा व संदिग्ध लोगों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। हरियाणा पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। डेरों में आने जाने वालों पर भी निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
खासकर उन सात जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा है। यहां पर डेरों का अधिक प्रभाव है। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल और सीईडी चीफ एडीजीपी आलोक मित्तल पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदीप कटारिया डेरा सच्चा सौदा सिरसा का अनुयायी था। वह पंजाब के बरगाड़ी में 2015 में हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के केस में आरोपी था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। 10 नवंबर को कोटकपूरा में प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। डेरा प्रेमी इस वारदात की निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में डेरा का काफी प्रभाव है। प्रदेशभर में लाखों डेरा प्रेमी हैं, हर जिले में डेरा के समर्थक हैं। पुलिस की ओर से डेरा प्रेमियों को भी कहा गया कि अगर उनको भी कोई संदिग्ध व्यक्ति लगता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हरियाणा में पूरी तरह से शांति है। हालात को देखते हुए एहतियात बरती जा रही है।