{"_id":"64193a03a8195e27020cbc4c","slug":"alert-in-chandigarh-and-haryana-and-himachal-in-search-of-amritpal-singh-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: दूसरे राज्यों के रास्ते भाग सकता है अमृतपाल, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: दूसरे राज्यों के रास्ते भाग सकता है अमृतपाल, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल में अलर्ट
Tue, 21 Mar 2023 10:33 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:33 AM IST
सार
पंजाब पुलिस कट्टरपंथी अमृतपाल की लगातार तलाश में जुटी है। मगर उसका कोई अता-पता नहीं है। इस बीच उसके चाचा को असम की डिब्रूगढ़ की केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। अब तक अमृतपाल के पांच साथियों को डिब्रूगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह पर शिकंजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां राज्य के भीतर और बाहर चौतरफा तलाशी अभियान चला रही हैं। इस कड़ी में पंजाब से सटे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजधानी चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अलर्ट जारी करने के साथ ही पंजाब सरकार को केंद्र सरकार से सभी जरूरी मदद देने का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
राज्य पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल पड़ोसी राज्यों में छिप सकता है या इन राज्यों के रास्ते देश के अन्य राज्यों में जा सकता है, जहां उसे छिपने में मुश्किल न हो। जानकारी के अनुसार, पंजाब में अमृतपाल की तलाश में शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के साथ ही उक्त अलर्ट के बाद चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल में पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है और मुख्य मार्गों के अलावा छोटे रास्तों पर भी आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पंजाब पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है और अमृतपाल व उसके समर्थकों संबंधी प्रत्येक सूचना को साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन
चार जिलों को छोड़ पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल
पंजाब पुलिस कट्टरपंथी अमृतपाल की लगातार तलाश में जुटी है। मगर उसका कोई अता-पता नहीं है। इस बीच उसके चाचा को असम की डिब्रूगढ़ की केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। अब तक अमृतपाल के पांच साथियों को डिब्रूगढ़ भेजा गया है। इन सभी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है। वहीं अमृतपाल पर भी रासुका के तहत कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
इस बीच पंजाब सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और मैसेज सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) को तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और अमृतसर के अजनाला तहसील में 23 मार्च दोपहर 12 बजे तक निलंबित रहेंगी। वहीं मोहाली में वाईपीएस चौक और एयरपोर्ट रोड दोनों से सटे इलाकों में भी इंटरनेट सेवा निलंबित रहेगी।