फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert for EBOLA Virus in Chandigarh

ये लक्ष्ण देखें, कहीं आपको इबोला का संक्रमण तो नहीं?

Sun, 10 Aug 2014 10:09 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Aug 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Alert for EBOLA Virus in Chandigarh

पश्चिमी अफ्रीकी देशों में फैले इबोला वायरस को देखते हुए भारत में भी अलर्ट कर दिया गया। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को गाइडलाइंस भेजकर तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि भारत में अब तक कोई भी केस सामने नहीं आया है। चंडीगढ़ में लाइबेरिया, गुएना और नाइजीरिया के छात्र पढ़ने और घूमने आते हैं। ऐसे में इस वायरस का खतरा यहां भी महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन


असिस्टेंट डायरेक्टर मलेरिया का कार्यवाहक पद संभाल रहे डा. अनिल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को ही मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस भेजी गईं हैं।

न कोई ट्रीटमेंट है और न ही कोई वैक्सीन

Alert for EBOLA Virus in Chandigarh

जरूरी गाइडलाइंस के मुताबिक कामकाज का एक रोडमैप तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल इसका कोई ट्रीटमेंट और न ही वैक्सीन है। इसका एक ही बचाव है कि संक्रमित व्यक्ति से दूर रहे। यह वायरस डायरेक्ट ट्रांसफर नहीं होता है।

मसलन खांसी व पानी से नहीं फैलता बल्कि खून, मल व पसीने के संपर्क में आने से आता है। उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ में फिलहाल कोई भी पाजिटिव केस नहीं मिला है।

डा. अनिल ने बताया कि एयरपोर्ट पर फिलहाल स्क्रीनिंग की जरूरत नहीं है। इंटरनेशनल फ्लाइट का यहां पर आवागमन नहीं है। यदि भारत में इबोला की कोई आहत मिलती है तो उसके बाद तैयारी की जाएगी।

यदि ये लक्षण तो कराएं टेस्ट

Alert for EBOLA Virus in Chandigarh

यदि कोई व्यक्ति अफ्रीकी देश से आया है या फिर वहां के किसी नागरिक के संपर्क में रहा है और उसे उल्टी-दस्त, बुखार, सिरदर्द, आंखें लाल होने और गले में कफ की शिकायत नजर आती है तो वह तुरंत ब्लड सैंपल चेक कराए।

इसके लिए आईजीएम एलाइजा टेस्ट, वायरस आइसोलेशन और पीसीआर टेस्ट कराएं जाते हैं। चंडीगढ़ में इस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए हेल्थ वर्करों को भी सतर्क होने की जरूरत है।

विज्ञापन

क्या है इबोला वायरस

Alert for EBOLA Virus in Chandigarh

विशेषज्ञों के मुताबिक इबोला एक खतरनाक व जानलेवा वायरस है। वायरस संक्रमित होने के बाद व्यक्ति की मौत की आशंका 90 फीसदी तक होती है। अब तक इस पर कोई एंटी बायोटिक कारगर नहीं है और न ही इलाज के बाद बीमारी असर कम होता देखा गया है।

ये हैं लक्षण
दस्त, उल्टी और ब्लीडिंग है। इबोला संक्रमित लोगों की चमड़ी गलने लगती है। कुछ दिन बाद ऐसी स्थिति आती है कि हाथ, पैर के साथ-साथ पूरा शरीर गल जाता है।

ऐसे फैलता है संक्रमण

इबोला वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के खून, मल या पसीने से सीधे संपर्क में आने से फैलता है। यह वायरस यौन संपर्क और वायरस वाली डेड बाडी को गलत तरीके से डिस्पोज करने से भी फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed