फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert for heavy rain in 13 districts of Punjab on June 21

Punjab Weather News: 21 जून को 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 35 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, 22 से खुलेगा मौसम

Sun, 19 Jun 2022 09:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 09:20 PM IST
सार

बारिश के कारण पंजाब में दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कपूरथला का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, गुरदासपुर का 33.5, पठानकोट का 33.2, अमृतसर का 32.1 और होशियारपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Alert for heavy rain in 13 districts of Punjab on June 21
पंजाब में बारिश की चेतावनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में अभी दो दिन और बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दोआबा, माझा और पश्चिमी मालवा के 13 जिलों को लेकर भारी बारिश की चेतावनी दी है। अत्यधिक बारिश की संभावनाओं को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आई है। 

विज्ञापन


राज्य के सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस ने नीचे पहुंच गया है। 22 जून से बारिश रुकेगी। मौसम विभाग के अनुसार माझा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और पश्चिमी मालवा के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोगा जिलों में भारी बारिश होगी। 
विज्ञापन


बारिश के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं भी चलेंगी। पश्चिमी मालवा के जिले बठिंडा और पूर्वी मालवा के जिलों में हालात सामान्य रहेंगे। इन जिलों में मध्यम से अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। 21 जून से राज्य में बारिश का दौर थमेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा
बारिश के कारण पंजाब में दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। कपूरथला का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री, गुरदासपुर का 33.5, पठानकोट का 33.2, अमृतसर का 32.1 और होशियारपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी अन्य जिलों का तापमान 30 और उससे भी कम रिकॉर्ड किया गया।


गुरदासपुर में 23 एमएम बारिश
गुरदासपुर में 24 घंटे के दौरान 23 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मोहाली में 1.5, जालंधर में 1.0, पठानकोट में 5.4 एमएम बारिश हुई। कुछ जिलों से बारिश का आंकड़ा नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed