फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alcohol hit friend's head with pressure cooker, death

Chandigarh News: शराब के नशे में दोस्त के सिर में मार दिया प्रेशर कुकर, मौत

Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Alcohol hit friend's head with pressure cooker, death
चंडीगढ़। किशनगढ़ में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने बहस के दौरान गुस्से में अपने दोस्त के सिर पर प्रेशर कुकर से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल निवासी 40 वर्षीय अंबर बहादुर के रूप में हुई है। आरोपी भी नेपाल का ही रहने वाला है। उसकी पहचान चेतनारायण (59) के रूप में हुई है। दोनों वेटर का काम करते थे और एक ही कमरे में रहते थे। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। आईटी पार्क पुलिस ने उसे बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों जिस ठेकेदार के यहां काम करते थे उसने बताया कि वह रात को चेतनारायण और अंबर बहादुर के कमरे में गए तो देखा दोनों शराब पीकर लड़ रहे थे। वह मामले को शांत करवाकर वहां से चले गए। सुबह दोबारा कमरे में आए तो देखा कि अंबर बहादुर खून से लथपथ पड़ा है और चेतनारायण फरार है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि हमले में अंबर बहादुर गंभीर घायल हो गया था। रातभर खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अंबर की बहन दिल्ली में रहती है और उसकी पत्नी और बच्चे जालंधर में रहते हैं। सभी को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed