फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akshaya Tritiya on 9 may, Auspicious time for shopping

अक्षय तृतीया 9 को, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त और क्या खरीदें

Tue, 03 May 2016 10:19 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya on 9 may, Auspicious time for shopping
अक्षय तृतीया में खरीदारी

अक्षय तृतीया नौ मई, सोमवार को है। सोमवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर हो रहा है। सूर्योदय मेष लग्न में, वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में हो रहा है। यह कहना है सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का।

विज्ञापन


बीरेंद्र नारायण मिश्र का कहना है कि तृतीया मई 2016 को शाम पांच बजकर 51 मिनट पर शुरू हो रहा है। जो कि सोमवार नौ मई को दोपहर बाद दो बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा। मिश्र का कहना है कि निर्णय सिंधु ग्रंथ में ऐसा वर्णन है कि उदयतिथि में अगर तृतीया हो तभी अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि  सिंह राशि में बृहस्पति है और मेष राशि का सूर्य है। ऐसा संयोग 12 वर्ष के बाद आया है।
विज्ञापन


खरीदारी का शुभ मुहूर्त
बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन यानी सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसमें खरीदारी का बहुत ही शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या दान करें
सेक्टर-15 के जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र का कहना है कि जल से भरा कलश, पंखा, जूता, भूमि और गोदान का महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन गंगा स्नान करना पुण्यकार्य माना गया है। जिसकी कुंडली में पितर दोष है, वे पितरों का पिंडदान, तर्पण कर सकते हैं।


इस दिन क्या खरीदें
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के मुख्य पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री, देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे के अनुसार अक्षय तृतीया के दिना सोना खरीदना, जमीन खरीदना, गृह प्रवेश, नया व्यापार करना, तीर्थयात्रा शुभ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed