{"_id":"68cb148b9b4ed578f102f11f","slug":"akshay-sharma-took-the-lead-on-the-second-day-with-a-score-of-68-chandigarh-news-c-16-pkl1091-821871-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अक्षय शर्मा ने बनाई बढ़त दूसरे दिन बनाया 68 स्कोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अक्षय शर्मा ने बनाई बढ़त दूसरे दिन बनाया 68 स्कोर
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने चेन्नई ओपन 2025 के दूसरे दिन चार अंडर 68 का स्कोर बनाते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी। कॉस्मो टीएनजीएफ गोल्फ कोर्स पर हो रहे इस टूर्नामेंट में अक्षय (63-68) ने कुल 13-अंडर 131 का स्कोर बनाकर क्लब हाउस में एक शॉट की बढ़त हासिल की। हालांकि रोशनी कम होने के कारण बुधवार को दूसरा राउंड पूरा नहीं हो सका।
दिल्ली के शौर्य भट्टाचार्य (67-65) ने शानदार 65 का स्कोर करते हुए 12-अंडर 132 के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई। गुरुग्राम के मनु गांदास (68) तीसरे स्थान पर रहे, जबकि पंचकूला के अनंत सिंह अहलावत ने नौ-अंडर 63 खेला, जिसमें चौथे होल पर होल-इन-वन भी शामिल रहा। वे श्रीलंका के एन थंगराजा (66) के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर रहे।
बारिश के चलते खेल बुधवार को भी एक घंटे देरी से शुरू हुआ और शाम 6:15 बजे अंधेरा होने पर रोकना पड़ा। 125 में से 12 खिलाड़ी अब वीरवार सुबह अपना दूसरा राउंड पूरा करेंगे।