{"_id":"59951f1b4f1c1b79568b4869","slug":"akshay-kumar-will-visit-haryana-toilet-ek-prem-katha-will-be-tax-free","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हरियाणा में टैक्स फ्री होगी ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा', CM ने अक्षय को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरियाणा में टैक्स फ्री होगी ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा', CM ने अक्षय को बुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बाद अब एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हरियाणा आएंगे, वहीं बीजेपी सरकार प्रदेश में टॉयलेट: एक प्रेम कथा को टैक्स फ्री कर सकती है। खुले में शौच जाने वाली महिलाओं के लिए यह घटना किसी अभिशाप से कम नहीं है। नित्य क्रिया के दौरान इन महिलाओं को अपमानित होना पड़ता है। सुबह खुले में शौच के लिए जाने वाली इन महिलाओं पर पत्थर फेंकने, हेडलाइट चमकाने और टार्च मार कर उन्हें भगाने वाले बहुत से लोग होंगे, लेकिन इनकी पीड़ा को जानने वाले बहुत ही कम लोग होंगे।
इस समस्या के समाधान से ही इन महिलाओं को सम्मानित जीवन मिलेगा। यह वह विषय है, जो अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॅायलेट एक प्र्रेम कथा में बखूबी फिल्माया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे विषय पर फिल्म अभिनेता और टॅायलेट फिल्म के नायक अक्षय कुमार से बात की है और उन्हें हरियाणा आने का न्योता भी दिया है। अक्षय कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि हरियाणा को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए वे भरसक प्रयत्न करेंगे। इसके लिए वे जल्द ही हरियाणा आ सकते हैं।
पंचायत एवं विकास मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने पहले ही यह दावा किया है कि हरियाणा के सभी जिलों को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ फ्री) कर दिया गया है। हालांकि, हकीकत यह है कि गांव के लोग इस विषय को लेकर अधिक जागरूक हैं, जबकि शहरी उतने नहीं। शहरों में सरकार ने मोबाइल शौचालय के साथ-साथ प्लास्टिक शौचालय बनवाए हैं, लेकिन अभी भी शहरों में लोग खुले में शौच कर रहे हैं। इनमें अधिकतर वह जनसंख्या है, जो झुग्गियों में रह कर अपना जीवन यापन कर रही है।

पंच-सरपंच भी देखेंगे फिल्म
Toilet- Ek Prem Katha
पंचायत एवं विकास मंत्री ओपी धनखड़ स्वयं 19 अगस्त को यह फिल्म चंडीगढ़ में देखेंगे। उन्होंने डीडीपीओ को अपने-अपने जिलों में सभी गांवों के सरपंच व पंच को ‘टॉयलट: एक प्रेम कथा’ फिल्म दिखाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
खुले में शौच मुक्त राज्यों की सूची में शामिल है प्रदेश
हरियाणा देश के खुले में शौच मुक्त राज्यों की सूची में शामिल हो चुका है। 22 जून 2017 को प्रदेश को खुले में शौच मुक्त राज्य घोषित किया था। हरियाणा इसमें पांचवें नंबर पर है। इससे पहले सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तराखंड खुले में शौच मुक्त राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। सूबे के सभी 22 जिलों के 124 ब्लॉक व 6083 ग्राम पंचायतें खुले में शौच से मुक्त हैं।