फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ake surety bond racket spread to Chandigarh including Mohali and Ambala courts

Chandigarh News: चंडीगढ़ समेत मोहाली और अंबाला कोर्ट तक फैला फर्जी श्योरिटी बांड का रैकेट

Sun, 07 Apr 2024 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
ake surety bond racket spread to Chandigarh including Mohali and Ambala courts
चंडीगढ़। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने जिला अदालत में फर्जी श्योरिटी देने वालों पर कार्रवाई कर दो नए आरोपी दबोचे हैं। इनकी पहचान संगरूर के लखविंदर सिंह उर्फ लक्की व राजपुरा के सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो फर्जी वोटर कार्ड, एक आधार कार्ड बरामद किया है। इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। इनसे आगे पूछताछ जारी है।पुलिस का कहना है कि यह रैकेट चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला तक फैला हुआ है। दरअसल, थाना पुलिस ने बीते वर्ष 15 नवंबर को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में अदालती आदेश पर मामला दर्ज किया था। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत के रीडर नरिंदर सिंह शिकायतकर्ता थे। मामले में अंबाला के बाल कृष्ण और सेक्टर-25 डी के नितिन ने डकैती के एक मामले में सेक्टर-34 थाने में 20 जून, 2023 को दर्ज मामले में फर्जी श्योरिटी देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान बीते 6 जनवरी को अंबाला के अरविंद कुमार को पकड़ा गया था। उसका चार दिन का रिमांड लिया गया था। उसके बयानों के आधार पर राजपुरा के राजन दास उर्फ अमरजीत को 9 जनवरी को पकड़ा गया था। 10 जनवरी को मोहाली के राजिंदर कुमार को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि इन्होंने कई मामलों में चंडीगढ़ अदालत में फर्जी श्योरिटी दी थी। पुलिस अब तक पकड़े गए आरोपियों से कुल 43 फर्जी आधार कार्ड, 4 जमाबंदी, 5 फर्जी नंबरदार कार्ड, एक फर्जी बार एसोसिएशन का कार्ड बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन




,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed