फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali, panch, poison, suicide

अकाली पंच ने जहर खाकर जान दी

Sat, 15 Nov 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/हलवारा (लुधियाना) Updated Sat, 15 Nov 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
हलवारा के गांव धालियां में रहने वाले अकाली पंच गुरजीत सिंह (55) ने शनिवार सुबह अपने खेतों में मोटर पर जहर निगलकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई गुरचरणजीत सिंह वहां पहुंचा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक गुरजीत सिंह के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने अपनी मौत का कारण कांग्रेस के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, उसके बेटे सुखजिंदर और हरजिंदर सिंह, गांव के ही जसवंत सिंह व सुखवंत सिंह को बताया। सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच दर्शन सिंह और उसके बेटे सुखजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीनों आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार सरपंच पद पर रहते हुए दर्शन सिंह ने गांव में पंचायती जमीन पर स्कूल का निर्माण करवा दिया। उस समय तो किसी ने कुछ नहीं किया, लेकिन चुनाव के बाद गुरजीत सिंह ने स्कूल निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों में काफी विवाद हुआ। अगस्त 2014 में इसी बात को लेकर पूर्व सरपंच दर्शन सिंह और उसके बेटों ने पंच गुरजीत सिंह के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। इस मामले में थाना सुधार में आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले कुछ दिनों से पूर्व सरपंच दर्शन सिंह और अन्य आरोपी पंच गुरजीत सिंह पर मारपीट का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी को गुरजीत सिंह परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह वह घर से खेतों में काम करने के लिए गया, लेकिन वहां उसने मोटर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी समय तक घर न लौटने पर उसका भाई गुरचरणजीत सिंह उसका पता करने के लिए खेतों में गया तो गुरजीत सिंह वहां पर मृत पड़ा था। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed