फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal targets on Congress for Panchayat elections in punjab

पंजाब पंचायत चुनाव: अकाली दल का बड़ा आरोप, कहा कांग्रेस ने की जबरदस्ती, देखता रहा प्रशासन

Mon, 31 Dec 2018 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal targets on Congress for Panchayat elections in punjab
प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा

शिरोमणि अकाली दल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में जबरदस्ती कर लोकतंत्र का कत्ल किया है। पार्टी ने निष्पक्ष चुनाव करवाने में नाकाम रहने के लिए चुनाव आयोग की भी आलोचना की। पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने न सिर्फ हिंसा की, बल्कि सरेआम बूथों पर कब्जे किए। प्रशासन मूक दर्शक बना रहा, पुलिस ने भी अकालियों पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेसियों को छूट दी। 

विज्ञापन


मोगा के गांव दीना, पटियाला के बोसरकलां के अलावा फिरोजपुर और अमृतसर में हिंसा की घटनाएं हुईं। मुल्लापुर दाखा से भी बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग की रिपोर्ट मिली है। फिरोजपुर के ममदोट में कांग्रेस वर्कर द्वारा बैलेट बॉक्स को आग लगाने से मची भगदड़ में एक व्यक्ति की कार के आगे कुचलने से मौत हो गई। पटियाला के सनौर में गोलियां चलाई गईं, काफी पथराव हुआ। 
विज्ञापन


राजपुरा में एसजीपीसी मेंबर सुरजीत सिंह गढ़ी से कांग्रेसियों ने हाथापाई की। अमृतसर के नौशहरा में पुलिस ने अकालियों पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हेराफेरी करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे साफ है कि कांग्रेसी जानते थे कि उनमें लोगों का सामना करने का हौसला नहीं था। क्योंकि सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed