फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal organized a rally in Patiala and targeted on congress

पंजाबः मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गढ़ में बादल ने दिखाई ताकत, एकजुटता का दिया संदेश

Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal organized a rally in Patiala and targeted on congress
जबर विरोधी रैली

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जिला पटियाला के गांव महिमदपुर की अनाज मंडी में आयोजित जबर विरोधी रैली में रविवार को शिरोमणि अकाली दल ने भारी भीड़ जुटाई। इस रैली के जरिये अकाली दल ने एक साथ कई तीर साधे। बादलों ने रैली के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं एक ही मंच पर आए पार्टी के सभी नेताओं ने एकजुटता का भी संदेश दिया। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल से नाराज चल रहे पुराने टकसाली नेताओं को खुश करने के लिए मंच का सहारा लिया और उन्हें सम्मानित करने का ऐलान किया। साथ ही कैप्टन सरकार के खिलाफ पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी जबर विरोधी रैलियां करने की घोषणा की। कांग्रेस द्वारा लंबी में रैली करने की घोषणा के बाद जब से पूर्व डिप्टी सीएम एवं अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पटियाला में जबर विरोधी रैली करने का ऐलान किया था, तभी से इस रैली की सफलता को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। 

विज्ञापन

एकजुटता का दिया संदेश

Akali Dal organized a rally in Patiala and targeted on congress
जबर विरोधी रैली

रविवार को संगरूर रोड पर गांव महिमदपुर की अनाज मंडी में भारी भीड़ जुटी। मंच पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एसजीपीसी के पूर्व प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर, बीबी जागीर कौर और अवतार सिंह मक्कड़ के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके, परमिंदर सिंह ढींढसा, हीरा सिंह गाबड़िया, सिकंदर सिंह मलूका और बिक्रम सिंह मजीठिया मौजूद रहे। 

Akali Dal organized a rally in Patiala and targeted on congress
जबर विरोधी रैली

सभी नेताओं ने एक मंच पर आकर लोगों को पार्टी के एकजुट होने का संदेश दिया। रैली के जरिये प्रकाश सिंह बादल ने पार्टी के उन पुराने टकसाली जत्थेदारों को खुश करने की भी कोशिश की जो पिछले समय से सुखबीर सिंह बादल के कारण पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इन टकसाली नेताओं का आरोप है कि सुखबीर बादल की ओर से जूनियर नेताओं को ज्यादा इज्जत दी जा रही है, जबकि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। 

बादल ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी पुराने टकसाली जत्थेदारों को सम्मानित किया जाएगा। एसजीपीसी के पूर्व प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर से पूरे पंजाब के पुराने टकसाली जत्थेदारों की लिस्ट तैयार करने को कहा गया है, जिससे इस पर तुरंत काम शुरू हो सके। साथ ही बादल ने ऐलान किया कि कैप्टन सरकार के खिलाफ पटियाला की तरह दोआबा और माझा इलाकों में भी जबर विरोधी रैलियां की जाएंगी। उन्होंने इस संबंध में सुखबीर सिंह बादल को इन हलकों की लीडरशिप से बात करके रैली की तैयारियां शुरू करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed