फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal Decision to Reorganize Party via Protest Against Congress Government

बड़ा फैसलाः सरकार के खिलाफ 15 जिलों में धरने देगा अकाली दल, पार्टी संगठन का करेगा पुनर्गठन

Wed, 05 Feb 2020 10:39 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Feb 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal Decision to Reorganize Party via Protest Against Congress Government
सुखबीर सिंह बादल
शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी संगठन के पुनर्गठन का काम इस महीने तक मुकम्मल करने का फैसला किया है। साथ ही पार्टी ने कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य के 15 जिलों में रोष प्रदर्शन और धरना देने की भी घोषणा की है। इस संबंध में फैसला मंगलवार को विधायकों, हलका सेवादारों, जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की। सुखबीर ने कहा कि जिस तरीके से प्रशासन तहस नहस हो चुका है, विकास रुक गया है।
विज्ञापन


घरेलू और औद्योगिक बिजली के दाम बढ़ा दिए गए हैं। कानून-व्यवस्था खस्ता है, उससे लगता है कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अकाली दल अपने रोष धरनों के जरिये लोगों को लामबंद करेगा और सरकार को किसानों, नौजवानों और समाज के गरीब वर्गों से किए वादे पूरे करने के लिए मजबूर करेगा। मीटिंग की जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह निर्णय किया गया है कि पार्टी डेलीगेट्स सर्कल और जिला इकाईयों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर देंगे और एक महीने के भीतर ही इसे मुकम्मल कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि यह भी फैसला किया गया है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष धरना आंदोलन को तेज किया जाएगा और पार्टी ने 15 जिला स्तरीय धरनों के लिए तारीखों का चयन कर लिया है। यह धरने 13 फरवरी को अमृतसर से शुरू होंगे और 11 अप्रैल को मोहाली में सम्पन्न होंगे। उन्होने बताया कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सभी रोष धरनों की अध्यक्षता करेंगे और इन धरनों में वरिष्ठ नेता  भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम का एलान
डॉ. चीमा ने बताया कि 13 फरवरी को अमृतसर से रोष धरनों की श्रंखला शुरू की जाएगी। 25 फरवरी को फिरोजपुर, 29 फरवरी को बठिंडा, 4 मार्च को तरनतारन में, 7 मार्च को मानसा, 9 मार्च को श्री आनंदपुर साहिब (होला मोहल्ला), 10 मार्च को फाजिल्का, 14 मार्च को होशियारपुर, 15 मार्च को लुधियाना, 18 मार्च को कपूरथला, 21 मार्च को फतेहगढ़ साहिब, 23 मार्च को नवांशहर, 28 मार्च को पठानकोट, 29 मार्च को जालंधर, 4 अप्रैल को गुरदासपुर, 11 अप्रैल को मोहाली में रोष धरने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed