फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali and congress leaders joins Aam Aadmi Party in Punjab

दिल्ली जीत का पंजाब में असर, अकाली और कांग्रेस के कई नेता 'आप' में शामिल

Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Akali and congress leaders joins Aam Aadmi Party in Punjab
आप में शामिल हुए कई नेता।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बुधवार को सत्ताधारी कांग्रेस, अकाली दल (बादल) और खैरा की पंजाब एकता पार्टी को झटका देते हुए पांच नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया। पार्टी के राज्य प्रधान और सांसद भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा समेत अन्य नेताओं ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

विज्ञापन


पार्टी में शामिल हुए नेताओं में, बलाचौर से दो बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे राम कृष्ण कटारिया, नवांशहर की जिला परिषद की पूर्व चेयरमैन संतोष कुमारी, जो कटारिया परिवार की बहू हैं और 2007 में कांग्रेस की तरफ से पार्टी की बलाचौर से उम्मीदवार रह चुकी हैं, को पार्टी में रस्मी तौर पर शामिल किया।
विज्ञापन


इनके अलावा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर यूथ कांग्रेस के इंचार्ज समेत कांग्रेस में अलग-अलग पदों पर काम करने वाले जगदीप कंबोज गोल्डी भी आप में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डी ने 2019 में जलालाबाद से आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा उप चुनाव भी लड़ा था। इनके साथ ही बादल परिवार के बेहद करीबी और यूथ अकाली दल मानसा के 2002 से 2016 तक जिला प्रधान रहे गुरप्रीत सिंह बणावाली भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

गुरप्रीत सिंह बणावाली जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के पूर्व निर्देशक और यूथ अकाली दल की कोर समिति के सदस्य भी थे। इसी तरह सुखपाल सिंह खैरा की पंजाब एकता पार्टी की कोर समिति के सदस्य और फतेहगढ़ साहिब से जिला प्रधान लखबीर सिंह राय ने भी ‘झाड़ू’ उठा लिया है।

केजरीवाल का विकास मॉडल हर घर तक पहुंचाएंगे: भगवंत मान
आम आदमी पार्टी (आप) अब राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत काम की राजनीति को देश के हर घर तक लेकर जाएगी। पंजाब में इस अभियान की शुरुआत पार्टी के राज्य प्रधान व सांसद भगवंत मान ने बुधवार को औपचारिक तौर पर पर किया जो 23 मार्च तक चलेगा। 

मान ने बताया कि इसके तहत पार्टी केजरीवाल के विकास माडल को पंजाब के घर-घर पहुंचाया जाएगा। साथ ही लोगों से काम की राजनीति से जुड़ने का आह्वान किया जाएगा ताकि दिल्ली की तरह पूरे पंजाब में आम जनता के सरोकार से जुड़े मसलों पर राजनीति हो सके। इस अभियान के तहत लोगों के सामने दिल्ली के माडल और पंजाब के माडल की तुलना भी रखी जाएगी। 

इससे उन्हें पता चल सकेगा कि दिल्ली में काम की राजनीति ने जनता के जीवन में किस तरह का बदलाव किया है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 11 फरवरी को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की जबर्दस्त वापसी के बाद राष्ट्र निर्माण अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया था। इसके तहत मोबाइल नंबर 9871010101 जारी किया गया। आप की ओर से दिल्ली में किए गए काम की राजनीति को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। आलम यह रहा कि 24 घंटे में ही इस नंबर पर 11 लाख लोग मिस्ड कॉल कर राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ गए।

पार्टी ने जारी किया पोस्टर
इस मौके पार्टी ने एक पोस्टर जारी किया, जिस पर 9871010101 मोबाइल नंबर है। प्रत्येक विधानसभा हलके में हजारों ऐसे पोस्टर लगेंगे, ताकि यह मोबाइल नंबर नीचे के स्तर के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट चार-पांच प्रमुख शहरों में राष्ट्र निर्माण कैंपेन के संबंध में प्रेसवार्ता के माध्यम से लोगों को बताएगी, साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed