{"_id":"6352bbafa41ac42b7c316272","slug":"ak-56-and-100-cartridges-recovered-after-interrogation-of-chadhat-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली RPG हमला: मुख्य आरोपी चढ़त सिंह ने किया बड़ा खुलासा, खेत में मिले AK- 56 और 100 कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली RPG हमला: मुख्य आरोपी चढ़त सिंह ने किया बड़ा खुलासा, खेत में मिले AK- 56 और 100 कारतूस
Fri, 21 Oct 2022 09:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Oct 2022 09:10 PM IST
सार
पुलिस चढ़त की निशानदेही पर एक .30 बोर की पिस्टल भी बरामद कर चुकी है। उस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा है। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि आरपीजी हमले की पूरी रणनीति पाकिस्तान में बनाई गई थी।
विज्ञापन
जमीन पर बैठा मुख्य आरोपी चढ़त सिंह।
- फोटो : Punjab DGP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमले के मुख्य आरोपी चढ़त सिंह की निशानदेही पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने नूरपुर बेदी के खेत से एक एके 56 और 100 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरपीजी हमले के बाद चढ़त सिंह को आरोपी सुनील उर्फ कॉली ने नूरपुर बेदी में पनाह दी थी। यहीं पर चढ़त ने खेतों में एके-56 और कारतूसों को दबा दिया था। इसके बाद वह निकल गया था।
विज्ञापन
वह काफी समय मुंबई के रास्तों में पड़ने वाले शहरों में ठहरा था। वहां आम लोगों की तरह रह रहा था। उसने हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी पनाह ले रखी थी। पकड़े जाने से तीन हफ्ते पहले ही वह मुंबई पहुंचा था। एसएसओसी ने उसका फोन इस्तेमाल करने के बाद ही लोकेशन के आधार पर पता लगाया था।
विज्ञापन
उससे पंजाब पुलिस के साथ कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों भी पूछताछ कर रही हैं। उससे जो भी जानकारी मिल रही है, उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। इससे पहले पुलिस चढ़त की निशानदेही पर एक .30 बोर की पिस्टल भी बरामद कर चुकी है। उस पर मेड इन पाकिस्तान लिखा है। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि आरपीजी हमले की पूरी रणनीति पाकिस्तान में बनाई गई थी।
विज्ञापन
आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में चलती कार से खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी दागा था। पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि इस हमले में विदेश में छिपे गैंगस्टर रिंदा और लखबीर सिंह लंडा का अहम हाथ रहा है। साथ ही ड्रोन के माध्यम से ही हथियार पंजाब में पहुंचाए गए थे।
सोहाना पुलिस ने चढ़त सिंह को आठ दिन के रिमांड पर लिया
चढ़त सिंह को स्पेशल ऑपरेशन सेल ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। इसके बाद इसी मामले में थाना सोहाना की पुलिस ने आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर लिया है। सोहाना थाने की पुलिस का कहना है कि उन्हें आरोपी से मामले के बारे में विस्तार से पूछताछ करनी है। ऐसे में पुलिस ने रिमांड की मांग की। सूत्रों के मुताबिक अब इसी मामले में सोहाना थाने की पुलिस निशान सिंह को भी फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। साथ ही दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।