फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AK-47 ,Sten gun, grenades found from a plot in Patiala

पटियाला में एके-47 और हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में मिले हथियार, नींव की हो रही थी खुदाई

Sat, 16 Mar 2019 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
AK-47 ,Sten gun, grenades found from a plot in Patiala
नींव की खुदाई में निकले पुराने हथियार

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब प्रताप नगर इलाके में एक पुराने मकान की नई नींव भरते समय मिट्टी के नीचे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। सभी हथियार काफी खराब हालत में हैं। यह मकान कर्नल जसमेल सिंह धालीवाल का है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाने में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्नल जसमेल सिंह धालीवाल निवासी तारापुर कालोनी ने सूचना दी कि उनका प्रताप नगर इलाके की तीन नंबर गली में पुराना घर है। जिसे ढहा कर नई नींव भरने का काम चल रहा है। शुक्रवार को जब काम चल रहा था तो मजदूरों को मिट्टी के नीचे से काफी मात्रा में हथियार मिले। 
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से एके 47 राइफल, एक स्टेन गन, एक मैगजीन स्टेन गन, बट स्टेनगन, दो कारतूस, चार कारतूस एके 47 के, 15 कारतूस स्टेन गन के, तीन हैंड ग्रेनेड, एक डब्बी डेटोनेटर बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक सभी हथियार काफी खराब हालत में हैं। सभी हथियारों को कब्जे में लेकर थाना सिविल लाइन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व एक्सप्लोसिव एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि इलाके में मिलिट्री एरिया तो है लेकिन कोई भी गैरकानूनी काम कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed