फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajit last talked to the contractor who built the house

Chandigarh News: आखिरी बार मकान बनाने वाले ठेकेदार से हुई थी अजीत की बात

Thu, 25 Apr 2024 07:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Ajit last talked to the contractor who built the house
चंडीगढ़। पंचकूला में तैनात हरियाणा पुलिस के एसपीओ अजीत सिंह की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक दो युवकों पर हत्या का शक था लेकिन अजीत की कॉल रिकॉर्ड को खंगालने के बाद एक ठेकेदार भी संदेह के घेरे में आ गया है। अजीत की हत्या के बाद से ही वह फरार है और उसका फोन भी बंद है। पुलिस उसकी तलाश में बिहार रवाना हो गई है। उधर, बुधवार को डाक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर एसपीओ अजीत के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर जंगल क्षेत्र में चाकू और पत्थर से वार कर एसपीओ अजीत की हत्या कर दी गई थी। उनका शव बीते मंगलवार सुबह बरामद हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब दो बजे हाउसिंग बोर्ड नाके पर ड्यूटी के बाद एसपीओ अजीत बाइक से घर के लिए निकले थे। रास्ते में उन्होंने दो युवकों को बाइक पर लिफ्ट दी। तीनों सेक्टर-15/16 और फर्नीचर मार्केट रोड मोहाली के रास्ते मोहाली फेज 6 के गुरुद्वारे के सामने पहुंचे और वहां बाइक पार्क कर पैदल दूधाधारी मंदिर (बाबा बालक नाथ मंदिर) की ओर जाते दिखे। तड़के 3.53 बजे दोनों युवक वापस बाइक की ओर आते दिखे लेकिन अजीत साथ नहीं थे। इस आधार पर पुलिस दोनों युवकों को संदिग्ध मान रही थी। अजीत का मोबाइल फोन, पर्स और मोटरसाइकिल भी गायब थी। मलोया थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी बार अजीत की बात मकान बनाने वाले एक ठेकेदार से हुई थी।दोनों के बीच क्या और किस मुद्दे पर बातचीत हुई, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन अजीत की हत्या के बाद से ठेकेदार का फोन बंद है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। अजीत ने कुछ महीने पहले ही मलोया क्षेत्र में करीब 45 लाख रुपये की लागत से मकान बनवाया था। उनके परिवार में पत्नी और 12 साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला दबाकर हत्या करने की बात आई सामने
जीएमसीएच-16 में बुधवार को एसपीओ अजीत कुमार के शव का पोस्टमार्टम चार डाक्टरों के पैनल ने किया। डाक्टरों के मुताबिक, प्रारंभिक रिपोर्ट में अजीत की हत्या गला घोंटकर की गई है। इसके साथ ही उनके चेहरे पर पत्थर और चाकू जैसे हथियार से भी कई वार किए गए थे। हालांकि चेहरे पर वार करने से पहले गला घोंटा गया बाद में, यह अभी स्पष्ट नहीं है। विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed