{"_id":"579614914f1c1b8b0221e170","slug":"ajgar-python-12-feet-long-ajgar-found-snake-python-at-sukhna-lake-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना पर 12 फुट लंबा अजगर देख पर्यटकों के होश उड़े, आप भी देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना पर 12 फुट लंबा अजगर देख पर्यटकों के होश उड़े, आप भी देखिए
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
Ajgar Python Snake
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सुखना लेक पर 12 फुट लंबा अजगर देख पर्यटकों के होश फाख्ता हो गए। वन विभाग की टीम पहुंची तो 15 मिनट में उसे काबू कर लिया गया। अजगर रेग्युलेटरी एंड के पास बनी झाड़ियों में लेटा हुआ था। सैर करने आए लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने वन विभाग से संपर्क किया। कुछ ही देर में विभाग के सांप पकड़ने में माहिर अशरफ और मेंहदी हसन मौके पर पहुंचे।
मात्र 15 मिनट के भीतर दोनों ने अजगर को काबू कर लिया और उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया। सुखना पर सैर करने आए लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे जब वे रेग्यूलेटरी एंड के पास थे तो झाड़ियों के पास अजगर लेटा हुआ था। इसे देखते ही लोग घबरा गए और सुखना पर स्थित पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस के पास वन विभाग के नंबर थे। उन्होंने नंबर पर बात की तो बताया गया कि कुछ ही देर में कर्मचारी पहुंच जाएंगे। 15 मिनट के भीतर अशरफ और मेंहदी पहुंच गए। उन्होंने बहुत ही सावधानी से उसका मुंह पकड़ा और उसे दबोच कर बोरे में डालकर नेपली के जंगल में छोड़ दिया।
कुंदन स्कूल से कॉमन कैरेट भी दबोचा
वन विभाग की टीम ने सेक्टर 46 स्थित कुंदन स्कूल से कॉमन कैरेट को दबोचा। स्कूल के कर्मचारियों ने देखा कि स्कूल के मैदान में लगे पेड़ के पास सांप लेटा हुआ है। कर्मचारियों ने प्रिंसिपल को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने वन विभाग की टीम को फोन कर सूचित किया कि उनके स्कूल के ग्राउंड में सांप है। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ लिया। कॉमन कैरेट सबसे जहरीला सांप है। इसके काटने से 90 फीसदी लोग अपनी जान गंवा देते हैं।