फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajay murder case: Big revelation during interrogation, the councilor's husband had left the attackers at the railway station-bus stand.

अजय हत्याकांड : पूछताछ में बड़ा खुलासा, हमलावरों को पार्षद के पति ने ही छोड़ा था रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड

Fri, 08 Dec 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ajay murder case: Big revelation during interrogation, the councilor's husband had left the attackers at the railway station-bus stand.
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में हुई युवक अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने वीरवार को आम आदमी पार्टी की पार्षद पूनम के पति संदीप के चचेरे भाई राहुल उर्फ गेगार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से वह फरार था। वहीं, हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार पार्षद के पति संदीप को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी राहुल और संदीप को आमने-सामने बैठाकर की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के बाद संदीप ने ही हमलावरों को फरार होने में मदद की थी। सूत्र बताते हैं कि संदीप ही हमलावरों को अपनी गाड़ी में बैठाकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और कुछ अन्य स्थानों पर छोड़ा जहां से आरोपी फरार हुए। हत्या में फरार साबू भी संदीप का भाई बताया जा रहा है। पुलिस रिमांड पर चल रहे अजय उर्फ कालू की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन


आज होगा पोस्टमार्टम
अजय के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को भी नहीं हुआ। अधिकारियों की मानें तो अजय के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाना है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार के चलते वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाना था लेकिन डॉक्टरों के ऑपरेशन में होने के चलते अब शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अजय के पैरों पर लोहे की रॉड, डंडों और सूओं से वार किया गया था। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


संदीप का पुलिस ने लिया दो दिन का रिमांड
पार्षद पति संदीप को जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने उसका तीन दिन का रिमांड मांगा। दलील दी कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संदीप से पूछताछ जरूरी है। पकड़े गए आरोपी अजय और संदीप को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। दलीले सुनने के बाद अदालत ने दो दिन का पुलिस रिमांड दे दिया। जांच में सामने आया कि अजय की हत्या करने वाले संदीप के रिश्तेदार और जानकार हैं, जिनके साथ संदीप अक्सर बैठा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed