{"_id":"7dfe0687ce5dd3eff7260d6f1efc2d30","slug":"airocity-plots-numbering-draws-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोसिटी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोसिटी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 23 Jun 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा मंगलवार से दो दिवसीय एयरोसिटी प्लॉटों का नबरिंग ड्रॉ होगा।
विज्ञापन
प्रक्रिया सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में संपन्न होगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ड्र्रॉ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस मौके पर सरकार के आर्ब्जवर भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को मौसम खराब रहने की संभावना है। इस कारण गमाडा ने ड्रॉ पुडा भवन की बजाय सेक्टर-70 कम्युनिटी सेंटर में कराने का फैसला लिया है। कम्युनिटी सेंटर के मेन हाल में ड्रॉ होगा। ड्रॉ में शामिल होने वाले लोगों के लिए 375 के करीब कुर्सियां लगाई हैं। ड्रॉ वाली स्टेज तक पहुंचने के लिए रेट कॉरपेट बिछाए गए हैं। साथ ही ड्रॉ स्थल पर स्क्रीन भी लगाई जाएगी। जिस पर विजेताओं की पर्ची दिखेगी। ड्रॉ से पहले लोगों को रैंडम चेकिंग का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
पावर कट से बचाए साइलेंट जेनरेटर
ड्रॉ प्रक्रिया के दौरान बिजली का कट काम को प्रभावित न करें। इसके लिए भी गमाडा ने पूरी तैयारी की है। ड्रॉ स्थल पर एक साइलेंट जेनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन