{"_id":"60e8f898ae0c44e78ba9679d8f839e73","slug":"airocity-plot-draw-on-24-25-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरोसिटी प्लॉट विजेताओं के लिए खुशखबरी, जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरोसिटी प्लॉट विजेताओं के लिए खुशखबरी, जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 06 Jun 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरोसिटी प्लॉट विजेताओं को अब अपने आशियाने बनाने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गमाडा ने एयरोसिटी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ की तिथि फाइनल कर दी है। ड्रॉ 24 और 25 जून को होगा। ड्रॉ की सारी प्रक्रिया पुडा भवन में संपन्न होगा। वहीं, ड्रॉ में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव या हेरफेरी न हो। इसके लिए ड्रॉ की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। सरकार के आब्जर्वर भी ड्रॉ में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गमाडा करीब 3950 रिहायशी प्लॉटों का ड्रॉ निकालेगा। इसमें 125, 150, 200, 250, 300, 400 और 500 वर्ग गज के प्लॉट हैं। ड्रॉ में बॉक्स में लोगों द्वारा निकाली जाने वाली पर्ची स्क्रीन पर दिखाई जाएगी। इसके अलावा प्लॉटों के नंबरों वाली पर्चियां ड्रॉ बाक्स में डालने से पहले लोगों से रैंडम चेकिंग करवाई जाएगी। ड्रॉ का रिजल्ट वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
डेढ़ महीने बाद मिलेगा कब्जा
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक, एयरोसिटी में विकास कार्य जोरों पर चल रहा सीवरेज लाइन व वाटर टंकियां बनाई जा रही है। इसके अलावा नाले का भी काम आखिरी चरण में है। वहीं, इंटरनरल रोड पर प्रीमिक्स डाली जानी है। ऐसे में ड्रॉ के डेढ़ महीने के बाद लोगों को उनके प्लॉट सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यूके की तर्ज पर लग रहे हैं डॉयरेक्शन बोर्ड
गमाडा ने एयरोसिटी को विभिन्न ब्लॉक व गलियों में बांटा दिया है। यूके की तर्ज पर स्टील के डायरेक्शन बोर्ड व गाइड मैंप लगाए जा रहे हैं। वहीं, एयरोसिटी से ही आईटी सिटी व इंटरनेशनल एयरपोर्ट का रास्ता भी रहेगा।
रास्ता काफी खराब
गमाडा द्वारा भले ही एयरोसिटी से होते हुए 200 फुट चौड़ी रोड बनाई जा रही है। लेकिन रेलवे पुल के आगे रास्ता काफी खराब है। अभी तक पुल का काम चल रहा है। वही, साथ में बने अस्थाई पुल के दोनों तरफ की हालत भी खराब है। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक सब साथ
पाकिस्तान व भारत के बीच 1965 हुई जंग के हीरो रहे ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी भी एयरोसिटी अपना आशियाना बनाएंगे। उनका भी एयरोसिटी में प्लॉट निकला है। इसके अलावा पंजाब के कई पुलिस अधिकारियों ने भी प्लॉट हैं। गमाडा की यह स्कीम सबके लिए ओपन थी। यहां पर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोग प्लॉट जीतने में कामयाब रहे हैं।
क्या है नंबरिंग ड्रॉ
नंबरिंग ड्रॉ में उन लोगों को प्लॉट नंबर आयोजित किए जाएंगे। जिन्होंने पहले मुख्य ड्रॉ में प्लॉट जीते हैं। जिसके लिए वह पैसे भर चुके हैं।