फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air pollution level high in panipat city of haryana

हरियाणाः न पराली जल रही न उद्योग चल रहे, फिर भी पानीपत इतना प्रदूषित क्यों, जवाब दे सरकार

Wed, 13 Nov 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 13 Nov 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
air pollution level high in panipat city of haryana
प्रदूषण
किसान कह रहे हैं कि पराली नहीं जल रही है, अब तो इस पराली से तूडी बनाकर मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं उद्योगपतियों का कहना है कि पर्यावरण प्रदूषण प्रिवेंशन एवं कंट्रोल अथॉरिटी (ईपीसीए) के आदेश पर 16 दिन से उनके उद्योग बंद हैं। ऐसे में पानीपत की हवा सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक जहरीली रही।
विज्ञापन


एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 458 रहा, जोकि हरियाणा के सभी जिलों में सबसे अधिक रहा। इतना ही नहीं पानीपत समेत इतनी जहरीली हवा प्रदेश के जिलों की हैं। जींद, हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम और भिवानी का एक्यूआई भी 400 से अधिक दर्ज किया गया। यानी कि हरियाणा में आपात स्थिति के बावजूद प्रदूषण पर काबू पाने में सरकार के साथ ही हर जिले का प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषण की श्रेणी गंभीर वाले जिले

जिला एक्यूआई प्रदूषण कारक तत्व
पानीपत गंभीर    458 पीएम 2.5
जींद गंभीर    446 पीएम 2.5
हिसार गंभीर    445 पीएम 2.5
फरीदाबाद गंभीर    406 पीएम 2.5
फतेहाबाद गंभीर    403 पीएम 10
गुरुग्राम गंभीर      402 पीएम 2.5
भिवानी गंभीर       398 पीएम 2.5

इन 10 जिलों की हवा बेहद खराब, एक्यूआई 300 से 400 के बीच
जिला एक्यूआई प्रदूषण कारक तत्व

रोहतक बेहद खराब 394 पीएम 2.5
करनाल बेहद खराब   368 पीएम 2.5
पलवल बेहद खराब   360 पीएम 2.5
कुरुक्षेत्र बेहद खराब   358 पीएम 2.5
बहादुरगढ़ बेहद खराब  343  पीएम 2.5
अंबाला बेहद खराब   332  पीएम 2.5  
यमुनानगर बेहद खराब  326 पीएम 2.5
कैथल बेहद खराब   325 पीएम 2.5
नारनौल बेहद खराब   322 पीएम 2.5
सोनीपत बेहद खराब   309 पीएम 2.5
- सिरसा में खराब और पंचकूला में मध्यम
जिला एक्यूआई प्रदूषण कारक तत्व
सिरसा खराब    293 पीएम 10
पंचकूला मध्यम  144 पीएम 2.5

पीएम 2.5 को जानिए

पीएम 2.5 हवा में खुलने वाला अति सूक्ष्म कण है जिसका व्यास 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। यह इतना छोटा होता है कि इसके 40 कण मनुष्य के बाल पर रखे जा सकते हैं। पीएम 2.5 हमारे फेफड़ों में काफी गहराई तक पहुंच जाता है।

यह सूक्ष्म कण बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आंख और गले में तकलीफ बढ़ जाती है। खांसी के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत होती है। इसके लगातार संपर्क में रहने से फेफड़े का कैंसर भी हो सकता है। पीएम 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए

पीएम 10 को जानिए
पीएम 10 के कण का आकर 10 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। यह धूल, कंस्ट्रक्शन वर्क और पराली जलाने से ज्यादा बढ़ता है। पीएम 10 का सामान्य लेवल 100 माइक्रोग्राम क्यूबिक मीटर होना चाहिए।  

एक्यूआई में पीएम 2.5 और पीएम 10 समेत आठ प्रदूषक तत्व होते हैं  एक्यूआई की गणना में पीएम 2.5 और पीएम 10 समेत आठ प्रदूषक तत्व होते हैं। इनमें सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन ड्राईऑक्साइड समेत अन्य तत्वों को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed