{"_id":"5cfeb662bdec2207514f4c26","slug":"air-marshal-visits-ambala-cantt-air-force-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर मार्शल ने किया अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण, सितंबर तक राफेल की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर मार्शल ने किया अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण, सितंबर तक राफेल की होगी तैनाती
Tue, 11 Jun 2019 01:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
राफेल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न एयर कमांड की हाल ही में कमान संभालने वाले एयर मार्शल रघुनाथ नामबियार सोमवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के दो दिवसीय निरीक्षण पर पहुंचे। विशेष विमान से सुबह यहां पहुंचते ही स्टेशन के एओसी एयर कमोडोर डीएस जोशी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयर मार्शल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन
पाक सीमा से लगते अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर एयर मार्शल रघुनाथ नामबियार का निरीक्षण सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सितंबर तक आधुनिक पीढ़ी के राफेल विमानों की यहां तैनाती लगभग तय है और इसको लेकर भी यह दौरा देखा जा रहा है।
विज्ञापन
एयर मार्शल ने एयरफोर्स स्टेशन में फाइटर स्क्वाड्रन की गतिविधियों का निरीक्षण किया और उनकी ऑपरेशनल क्षमताओं का रिव्यू किया। उन्होंने अधिकारी व जवानों से बातचीत की और उन्हें उच्च किस्म की तैयारियों की सराहना की।
विज्ञापन
वहीं एयर मार्शल की पत्नी एवं अफवा क्षेत्रीय की अध्यक्ष लक्ष्मी नामबियार भी अंबाला में अफवा की गतिविधियों का मुआयना किया और महिलाओं से बातचीत की।
बता दें कि भारत सरकार ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों का सौदा किया है। इसकी एक स्क्वाड्रन को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात करने की योजना है, जिसको लेकर ढाई सौ करोड़ से अधिक की लागत से ढांचा तैयार किया जा रहा है।
राफेल विमानों की जगह बनाने के लिए कुछ माह पहले ही मिग-21 बाइसन विमान की कोबरा स्क्वाड्रन को यहां से राजस्थान के नाल एयरबेस शिफ्ट किया गया था।