{"_id":"57bf30b44f1c1ba74bd4f1a9","slug":"air-india-flight-for-dubai-international-airport-chandigarh-to-dubai-chandigarh-to-delhi-flight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! 15 सितंबर से शारजाह के लिए फ्लाइट, यहां जानिए किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! 15 सितंबर से शारजाह के लिए फ्लाइट, यहां जानिए किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीईओ श्याम सुंदर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 सितंबर को एयर इंडिया की पहली इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह के लिए उड़ान भरेगी। इसकी 50 से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं। वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एयर इंडिया के सीईओ के श्याम सुंदर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह फ्लाइट सोमवार, वीरवार और शनिवार को उड़ेगी। इसका चंडीगढ़ से दुबई का किराया 6,967 रुपये और दुबई से चंडीगढ़ का किराया 5729 रुपये होगा। सीईओ ने बताया कि चंडीगढ़ से शारजाह के लिए 186 सीटों वाला बोइंग 738-800 उड़ान भरेगा।
15 सितंबर को एयर इंडिया का विमान शारजाह से दोपहर बाद 2.15 मिनट पर (भारतीय समय के अनुसार ) उड़ान भरेगा और 5.15 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगा। शारजाह से चंडीगढ़ आने में विमान को तीन घंटे का समय लगेगा। चंडीगढ़ से शारजाह के लिए शाम को 6.15 बजे एयर इंडिया का विमान उड़ान भरेगा और वहां रात में 9.30 बजे पहुंचेगा।

टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
सीईओ श्याम सुंदर
- फोटो : Amar Ujala
शारजाह के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है। अब तक 50 लोगों टिकट बुक करवाई है। एयर इंडिया की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कराई जा सकती है।
सर्दी के सीजन में हो सकती है दिक्कत
एयर इंडिया के सीईओ के ने बताया कि नवंबर से इंटरनेशनल फ्लाइट के संचालन में बाधा आ सकती है। फागी मौसम होने के बाद हम फ्लाइट का शेड्यूल चेंज करेंगे। आईएलएस थ्री अगर इंस्टाल हो जाता तो किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा।
दुबई के लिए नहीं मिला स्लाट
एयर इंडिया की ओर से दुबई के लिए फ्लाइट का प्लान बनाया गया था। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्लाट नहीं मिला। इसलिए हमने शारजाह के लिए फ्लाइट शुरू की है। अगर हमें भविष्य में बेहतरीन सुविधा मिलेगी तो हम और फ्लाइट का संचालन करेंगे।
सिंगापुर के लिए इसी साल शुरू होगी फ्लाइट
एयर इंडिया के सीईओ के श्याम सुंदर ने बताया कि सिंगापुर के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। यह फ्लाइट इसी साल शुरू की जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमें सुविधा मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया गया है।