कुत्ते ने रोकी एयर इंडिया की उड़ान, करवाई आपात लैडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। हादसे में प्लेन में सवार 171 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसा पंजाब के अमृतसर में तब हुआ, जब फ्लाइट दुबई के लिए उड़ान भरी रही थी।
श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी के रनवे पर दौड़ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 9-192 के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया।
फ्लाइट के चालक ने स्थिति को कंट्रोल करके इस हादसे से यात्रियों और फ्लाइट को बचा लिया। बताया जाता है कि फ्लाइट ने पायलट में इमरजेंसी ब्रेक का उपयोग करके इस हादसे को टाल दिया।
अमृतसर से दुबई के लिए भर रही थी उड़ान
एयरपोर्ट पर तैनात एक अधिकारी ने अपना नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि जब इस फ्लाई को बाद दोपहर अमृतसर से दुबई रवाना करने के लिए पायलट ने रनवे पर दौड़ाया तो अचानक एक कुत्ता जहाज के अगले टायरों के सामने पहुंच गया। उसको बचाने के लिए पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया।
इसके बाद उसी समय फ्लाइट को वापस स्टार्टिंग प्वाइंट पर लाया गया। सभी मुसाफिरों को भी एक बार यह कह कर नीचे उतारा किया कि फ्लाइट में कोई तकनीकी मुश्किल आई है। इसके बाद हवाई जहाज की दोबारा से पूरी जांच की गई।
उसके इंजन, ब्रेक और अन्य तकनीकी बातों की जांच की गई। तब कहीं जाकर यह फ्लाइट साढ़े सात बजे के बाद दुबई के रवाना की गई। जो पहले बाद दोपहर तीन बज कर दस मिनट पर जानी थी।