फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Flights Start from International Airport Chandigarh

उड़ानें शुरूः पहले दिन दिल्ली-चंडीगढ़ से 48 यात्री पहुंचे भुंतर, लौटने समय आई तकनीकी खराबी

Tue, 08 Sep 2020 11:23 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/कुल्लू Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 08 Sep 2020 11:23 AM IST
सार

  • नए शेड्यूल के साथ दिल्ली-भुंतर उड़ान शुरू
  • तकनीकी खराबी के चलते लौट नहीं पाया जहाज
  • जांच करने दिल्ली से आएगी तकनीकी टीम

विज्ञापन
Air Flights Start from International Airport Chandigarh
भुंतर एयरपोर्ट पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से भुंतर के लिए नए शेड्यूल के साथ एयर इंडिया ने सोमवार को उड़ान शुरू की। लेकिन जहाज में तकनीकी खराबी से उड़ान वापस नहीं जा सकी। ऐसे में चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशान होना पड़ा। जहाज की तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए मंगलवार की दिल्ली से टीम भुंतर आएगी। दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ होकर आई उड़ान सुबह 11 बजे भुंतर पहुंची।
विज्ञापन


दिल्ली और चंडीगढ़ से 48 सवारियों ने लैंडिंग की। एक साथ तीन जगहों को जोड़ने वाली उड़ान से सैलानियों के साथ आम लोगों को भी फायदा होगा। उड़ान के नए शेड्यूल से जिले के पर्यटन कारोबारियों की पुरानी मांग पूरी हो गई है। उड़ान को दिल्ली से वाया चंडीगढ़ चलाने से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सात सितंबर से नए शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से एटीआर 72 जहाज ने तय समय के अनुसार लैंड किया। कुछ तकनीकी खराबी से भुंतर से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशान होना पड़ा। इनमें से कुछ सवारियों को जरूरी काम के चलते सड़क से जाना पड़ा। भुंतर में एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश विजयी ने कहा कि दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर की उड़ान सेवा सोमवार को आरंभ हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली उड़ान में 48 लोग कुल्लू पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहाज में कुछ तकनीकी खराबी आने से एहतियातन वापसी की उड़ान को रद्द करना पड़ा। मंगलवार की उड़ान से विशेषज्ञ का एक दल भुंतर पहुंचेगा, इसके बाद ही जहाज दिल्ली भेजा जाएगा। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जहाज के कुल्लू पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed