फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Flights from Mohali Airport very soon

हवाई सफर करने वालों के लिए ये खुशखबरी

Thu, 26 Jun 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 26 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
Air Flights from Mohali Airport very soon

शहर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी बुधवार को सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री से इसी मामले को लेकर मुलाकात की है। एयरपोर्ट के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर के लोगों को बड़ा फायदा होगा। इससे व्यापार एवं रोजगार भी बढ़ेगा। साथ ही इलाके का चौतरफा विकास भी शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आरोप लगाया कि यूपीए की केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत पंजाब को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए जहां पड़ोसी राज्यों को औद्योगिक विकास के लिए विशेष सुविधाएं दीं। वहीं, मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को क्लीरेंस देने में भी टाल मटौल करके लटकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब के अन्य मामलों के साथ-साथ पाकिस्तान एवं अन्य अरब देशों से वाघा बार्डर से होकर आने वाले तथा भेजे जाने वाले सामान को लेकर भी रणनीति बनाई गई है। साथ ही मांग की गई कि जो वस्तुएं समुद्री रास्तों से इन देशों में भेजी जाती हैं।

वह वाघा बार्डर के माध्यम से भेजी जाए। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से राज्य के किसानों और व्यापारियों काफी फायदा होगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट तथा अन्य कई कारोबार करने वाले लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed