फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air flights from international airport

हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए बड़ी गुड न्यूज

Fri, 18 Sep 2015 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Sep 2015 02:34 PM IST
विज्ञापन
air flights from international airport

हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए गुड न्यूज। मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। तारीख का ऐलान हो गया है। उड़ानें 19 अक्तूबर से शुरू होंगी, वो भी डोमेस्टिक उड़ानें। एयरपोर्ट अथॉरिटी इसके लिए तैयार हो गई है। यह निर्णय शुक्रवार की मीटिंग में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से लिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद से हेड क्वार्टर चंडीगढ़ एयरपोर्ट के पदाधिकारियों पर दबाव बनाए हुए था कि नए टर्मिनल से अक्तूबर के पहले सप्ताह तक उड़ान शुरू कर दी जाए। डोमेस्टिक एयरपोर्ट का नए टर्मिनल में शिफ्टिंग को लेकर पिछले तीन दिनों से एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में वीरवार को यात्रियों की सहूलियत और रनवे की रिपेयरिंग को देखते हुए अब 19 अक्तूबर को शिफ्टिंग का निर्णय लिया गया है।  
विज्ञापन


रनवे की रिपेयरिंग ने फंसाया पेंच
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही उड़ान शुरू होना था, लेकिन रनवे की रिपेयरिंग का काम 16 से 18 अक्तूबर तक होना है। एयरपोर्ट की शिफ्टिंग 19 अक्तूबर को किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से 18 अक्टूबर तक चंडीगढ़ से फ्लाइट्स बंद
अक्टूबर में लगातार तीन दिनों तक चंडीगढ़ से सभी फ्लाइट्स की उड़ान बंद कर दी जाएंगी। क्योंकि 16 से 18 अक्तूबर तक एयरपोर्ट के रनवे का रिपेयरिंग का काम चलेगा। 19 अक्तूबर से लोगों को डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए मोहाली में बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाना पड़ेगा।

ये फ्लाइट्स होंगी एयरपोर्ट से

air flights from international airport

  • 20 फ्लाइट्स डोमेस्टिक एयरपोर्ट से रोजाना
  • 07 दिल्ली से चंडीगढ़
  • 07 चंडीगढ़ मुंबई
  • 01 चंडीगढ़-मुंबई-चेनन्नई
  • 02 चंडीगढ़-श्रीनगर
  • 03 चंडीगढ़-बेंगलूरू

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए और इंतजार

air flights from international airport

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल सहित पश्चिमी यूपी के लोगों को चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इंडिगो और स्पाइस जेट को इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए इजाजत मिली है।

एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत होने के बाद दुबई और सिंगापुर के लिए चंडीगढ़ से लोगों फ्लाइट्स की सुविधा मिलेगी। सबसे पहले दुबई के लिए इंटरनेशन फ्लाइट्स की शुरुआत होगी।   

19 अक्टूबर से इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट्स की शुरूआत की जा रही है। वहीं 16 से 18 अक्टूबर तक रनवे रिपेयरिंग के चलते चंडीगढ़ से फ्लाइट्स बंद रहेगी।  
- सुनील दत्त, सीईओ इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed