फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Chief Marshal BS Dhanoa Flew MiG-21 aircraft to Pay Tribute to Sqn Ldr Ajay Ahuja, Kargil Martyr

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कारगिल शहीद को दी श्रद्धांजलि, कहा- राफेल मिल जाता तो बढ़ जाती ताकत

Mon, 27 May 2019 07:49 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, बठिंडा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 27 May 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Air Chief Marshal BS Dhanoa Flew MiG-21 aircraft to Pay Tribute to Sqn Ldr Ajay Ahuja, Kargil Martyr
वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ - फोटो : फाइल फोटो

बीस वर्ष पहले 27 मई 1999 को कारगिल में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए अजय आहुजा को श्रद्धांजलि देने के लिए एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ सोमवार को बठिंडा स्थित भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे।

विज्ञापन


एयरफोर्स के जवानों ने चार मिग 21 उड़ाकर शहीदों को सलामी दी। इसकी अगुवाई स्वयं एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने की। हवाई सलामी देने के बाद वार मेमोरियल में उन्होंने शहीदों को फूल अर्पित किए। 
विज्ञापन


मोदी के रडार वाले बयान पर एयर मार्शल ने लगाई मुहर
मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब बालाकोट एयर स्ट्राइक की योजना बन रही थी तो उन्होंने विशेषज्ञों को कहा था कि आसमान में छाए बादल और भारी बारिश के कारण रडार विमान को पूरी तरह से डिटेक्ट नहीं कर पाते। एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने पीएम मोदी के रडार वाले बयान पर मुहर लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राफेल मिल जाता तो बढ़ जाती ताकतः धनोआ

भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायु सेना के लिए गेमचेंजर साबित होंगे। वायुसेना को राफेल के दो स्क्वाड्रन मिलने वाले हैं। इससे भारतीय वायु सेना काफी एडवांस हो जाएगी।

इसके बाद मंगलवार को एयरफोर्स के चीफ मार्शल बीएस धनोआ सहारनपुर के सरसावां के एयरफोर्स स्टेशन पर जाकर एमआई-17 वी 5 मिसिंग मैन फारमेशन के तहत कारगिल के शहीदों को सलामी देंगे।

28 मई 1999 को एमआई-17 हैलीकाप्टर से दुश्मन पर हमला करने के बाद यह धरास सेक्टर में क्रैश हो गया था, जिसमें वायुसेना के चार अधिकारी शहीद हो गए थे। इनमें स्क्वाड्रन लीडर आर पुंधीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट एस मोहिलन, सारजेंट आरके साहू, सारजेंट पीबीएनआर प्रसाद शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed