{"_id":"634f97315ea6d110f644daae","slug":"aig-manmohan-kumar-met-cm-bhagwant-mann","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सुंदर शाम अरोड़ा की गिफ्तारी के बाद AIG मनमोहन कुमार ने की CM भगवंत मान से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सुंदर शाम अरोड़ा की गिफ्तारी के बाद AIG मनमोहन कुमार ने की CM भगवंत मान से मुलाकात
Wed, 19 Oct 2022 11:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:52 AM IST
सार
मुलाकात के बाद एआईजी मनमोहन कुमार ने बताया कि सीएम ने विजिलेंस ब्यूरो को पूरी स्वतंत्रता दी है। सीएम ने यह भी कहा कि आप जैसे ईमानदार अधिकारियों की जरूरत है।
विज्ञापन
विजिलेंस अधिकारियों से सीएम भगवंत मान ने की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार करने वाले विजिलेंस के एआईजी मनमोहन कुमार ने बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात की। बता दें कि सुंदर शाम अरोड़ा पर कथित तौर पर एआईजी को एक करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश का आरोप है। विजिलेंस के मुताबिक उसने 50 लाख रुपये की रकम के साथ पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। मगर इस गिरफ्तारी पर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
एआईजी मनमोहन कुमार के साथ विजिलेंस के मुखिया वरिंदर कुमार भी सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर हुई। मुलाकात के बाद एआईजी मनमोहन कुमार ने बताया कि सीएम ने विजिलेंस ब्यूरो को पूरी स्वतंत्रता दी है। सीएम ने यह भी कहा कि आप जैसे ईमानदार अधिकारियों की जरूरत है।
विज्ञापन
बता दें कि एआईजी मनमोहन कुमार अपने काम के लिए जाने जाते हैं। कई अहम घोटालों की जांच उनकी अगुवाई वाली टीम कर चुकी है। पंजाब के वन घोटाले और एआईजी आशीष कपूर के मामले में इन्हीं की टीम ने एक्शन लिया था। सुंदर शाम अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद एआईजी मनमोहन कुमार ने कहा था कि लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए लेकिन मेरा मानना है किसी न किसी को तो पहल करनी होगी। इसलिए मैंने अपना काम निष्ठा से किया। इसी तरह आशीष कपूर के केस में भी कहा जा रहा था लेकिन मैंने मेरिट पर काम किया था।
विज्ञापन
एआईजी मनमोहन कुमार ने कहा कि इसे राजनीति से प्रेरित मामला बताया जा रहा था। ऐसी कोई बात नहीं है। आईएएस संजय पोपली और ईओ गिरीश वर्मा का केस भी एक उदाहरण है। इन लोगों पर कोई हाथ नहीं डाल रहा था लेकिन मैंने प्रयास किया है। एआईजी ने कहा कि उन्हें कई लोगों के फोन आ रहे हैं, लोग उनके काम को सराह रहे हैं। एआईजी मनमोहन कुमार ने कहा कि आज तक के कॅरिअर में यह पहला मौका है जब कोई इस तरह पैसे लेकर मेरे पास पहुंचा है। किसी ने इतनी हिम्मत नहीं दिखाई।